फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Instead of paying fare to the auto driver, two youths cheated

Rohtak News: ऑटो चालक को किराया देने की जगह दो युवकों ने ठगा

Fri, 22 Mar 2024 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 22 Mar 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Instead of paying fare to the auto driver, two youths cheated
रोहतक। शहर के गढ़ी मोहल्ले के ऑटो चालक को किराया देने की जगह दो युवक मोबाइल फोन व 220 रुपये लेकर फरार हो गए। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया है। आंबेडकर नगर, कच्ची गढ़ी मोहल्ला निवासी सुनील दत्त ने बताया कि वीरवार को करीब 11 बजकर 50 मिनट पर वह किला रोड के आगे से गुजर रहा था। तभी दो युवक आए और सोनीपत रोड स्थित निजी अस्पताल में जाने की बात कही। एक युवक उसके पास साइड वाली सीट पर बैठ गया, जबकि दूसरा पीछे की सीट पर बैठ गया। अस्पताल के बाहर उन्होंने उसका मोबाइल फोन मांग लिया, बोले किसी को फोन करना है। इसके बाद बोले, मम्मी को अस्पताल के अंदर से लेकर आना है। 220 रुपये की पर्ची कटेगी। बाद में यह राशि मम्मी से दिलवा देंगे। उसने पैसे दे दिए। इसके बाद मोबाइल व 220 रुपये लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed