फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Install electricity meters outside the house, full surcharge of outstanding bills waived

हरियाणा : घर के बाहर मीटर लगवाओ, बकाया बिल का पूरा सरचार्ज होगा माफ

Sun, 28 Feb 2021 11:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sun, 28 Feb 2021 11:46 AM IST
विज्ञापन
Install electricity meters outside the house, full surcharge of outstanding bills waived
मीटरों को देखते प्रबंध निदेशक आशांक आनंद व अन्य अधिकारी। - फोटो : RohtakCity

घर के बाहर मीटर नहीं लगवाने वाले 112 गांवों के बिजली उपभोक्ताओं को मीटर बाहर कराना ही होगा। अब मीटर बाहर लगवाएंगे तो बकाया बिल का पूरा सरचार्ज माफ किया जाएगा। बड़ा बकाया होने पर छोटी किश्त में भी भुगतान कर सकते हैं। मीटर बाहर लगवाने पर 24 घंटे बिजली सप्लाई मिलेगी। यह बात रोहतक आए यूएचबीवीएन (उत्तर हरियाणा विद्युत वितरण निगम) के प्रबंध निदेशक शशांक आनंद ने कही। 

विज्ञापन

प्रबंध निदेशक शशांक आनंद को एक मार्च को अधिकारियों के संग बैठक और कर्मचारियों से सीधे संवाद के लिए आना था। शुक्रवार रात अचानक उनका प्रोग्राम बदल गया और वह शनिवार को चीफ इंजीनियर एके रहेजा के साथ रोहतक पहुंच गए। वह सीधे सर्किट हाउस पहुंचे, जहां जिले के अधीक्षण अभियंता एसके बंसल, अधिशासी अभियंता मेहताब सिंह, भूपेंद्र सिंह, संजीव ठकराल और एसडीओ के साथ बैठक की। 
विज्ञापन


प्रबंध निदेशक ने बिजली चोरी रोकने की रफ्तार धीमी होने पर नाराजगी जाहिर की। अधिशासी अभियंताओं से कहा कि वह बिजली चोरी रोकने के लिए कड़े कदम उठाएं। बिजली चोरी पकड़ने में एएसएम और लाइनमैन की मदद लें। म्हारा गांव जगमग गांव योजना की धीमी गति पर जरूरी कदम उठाने के आदेश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि कई गांवों में घर के बाहर मीटर करने में काफी दिक्कत आ रही है। एकजुट होकर ग्रामीण विवाद करने पर आमादा हो जाते हैं और अभद्रता तक कर देते हैं। इस पर प्रबंध निदेशक ने कहा कि जिन गांवों में योजना पूरी नहीं हुई है, वहां सरचार्ज माफी की स्कीम शुरू कर दें। 

बिजली निगम के कर्मचारी न सिर्फ ग्रामीणों को घर के बाहर मीटर लगवाने के लिए प्रेरित करें। ग्रामीणों को बताए कि जो मीटर घर से बाहर लगवाएगा, उसके बकाया बिल का सरचार्ज पूरा माफ होगा। यदि बकाया राशि बड़ी है, तो उसका किश्त बनवाकर भी भुगतान कर सकता है। ऐसा करने से उपभोक्ता मुख्यधारा में जुड़ जाएगा। 

म्हारा गांव जगमग गांव में मिलेगी 24 घंटे बिजली
प्रबंध निदेशक शशांक आनंद ने बताया कि म्हारा गांव जगमग गांव योजना के तहत 106 फीडर (पोषित गांव 172) में से 46 फीडर (पोषित गांव 60) में मीटर घरों से बाहर करके 24 घंटे बिजली सप्लाई हो रही है। अभी शेष 60 फीडरों से पोषित 112 गांवों में योजना पूरी होने में दिक्कत आ रही है। इन गांवों के उपभोक्ताओं को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सरचार्ज माफी योजना शुरू करने के लिए कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed