फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Inso Created a world record

इनसो ने नेत्रदान संकल्प में बनाया विश्व रिकार्ड

Sun, 01 Dec 2013 11:01 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
रोहतक/ब्यूरो Updated Sun, 01 Dec 2013 11:01 PM IST
विज्ञापन
Inso Created a world record
इनसो के सर छोटूराम स्टेडियम में आयोजित छात्र महासम्मेलन में रविवार को
विज्ञापन
10450 कार्यकर्ताओं ने नेत्रदान के संकल्प फार्म भरकर एक नया विश्व रिकार्ड बनाया।

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के कंट्री मैनेजर निखिल शुक्ला ने इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला व दुष्यंत चौटाला को प्रमाणपत्र सौंपा। इससे पहले गुजरात के देसाई विश्वविद्यालय के नाम अंगदान करने का 4135 संकल्प पत्र भरने का रिकार्ड था। विधायक अभय सिंह चौटाला और इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने भी नेत्रदान का फार्म भरा। इसके साथ ही इनसो की युवा चेतना यात्रा भी संपन्न हो गई।


इस मौके पर इनेलो के वरिष्ठ नेता एवं विधायक अभय सिंह चौटाला ने कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का आह्वान करते हुए युवाओं से आने वाले चुनावों में तैयार रहने को कहा। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो नेताओं को जेल भेजने के बाद कांग्रेस ने सोचा था कि इनेलो टूट जाएगी, लेकिन उनके मंसूबे पूरी तरह फेल हो गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर झूठ की राजनीति करने और फर्जी घोषणाएं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव निश्चित तौर पर लोकसभा चुनावों के साथ होंगे क्योंकि हरियाणा में कांग्रेस पूरी तरह बिखराव की स्थिति में है।

उन्होंने बगावत करने वाले कांग्रेसियों को कहा कि वास्तव में यदि वे विकास में भेदभाव की बात सोचते हैं तो उन्हें तुरंत कांग्रेस सांसद व मंत्री पद से त्यागपत्र देकर बाहर आ जाना चाहिए। उन्होंने दिग्विजय सिंह चौटाला के नेतृत्व में आयोजित युवा चेतना यात्रा की सफलता पर टीम को बधाई दी। यह यात्रा दिग्विजय और दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में चली थी। इस वजह से यह रिकार्ड पूरा करवाना उनके लिए भी प्रतिष्ठा का सवाल था। यह यात्रा सभी 10 लोकसभा क्षेत्र के करीब 1200 गांवों में पहुंची।


युवाओं के लिए घोषणाओं की झड़ी लगाई
इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने इनेलो सरकार आने पर छात्रों की फीस में 25 प्रतिशत कटौती करने, डोनेशन प्रथा बंद करने, निजी क्षेत्र में 40 प्रतिशत नौकरियां हरियाणा के युवाओं के लिए आरक्षित किए जाने, छात्र संघ चुनाव बहाल करने, विदेशी रोजगार सैल बनाकर सरकारी खर्चे पर युवाओं को विदेश भेजने, छात्राओं को मुफ्त स्कूटी दिए जाने और प्रदेश के युवाओं को मेरिट के आधार पर तीन लाख नौकरियां दिए जाने की घोषणा की।

ये रहे मौजूद
इनेलो नेता सतीश नांदल, बलराम मकडौली ने सभी महमानों व नेताओं को पगड़ी पहनाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामपाल माजरा, दुष्यंत चौटाला, कर्ण चौटाला, विधायक नसीम अहमद, सरोज मोर, प्रो. रणधीर चीका के अलावा समाजवादी पार्टी की युवा इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय लाठर, जम्मू कश्मीर से डॉ. कर्ण सिंह के पोते राजकुमार रणविजय सिंह, पूर्व विधायक अकबर अहमद डम्मी के बेटे अजान अहमद, डॉ. केसी बांगड़, पूर्व मंत्री जगदीश नैयर, प्रदीप गिल और बलदेव अलावलपुर आदि मौजूद रहे।

छात्राएं भी नहीं रहीं पीछे
नेत्रदान का संकल्प फार्म भरने के लिए सुबह नौ बजे से ही भीड़ लगनी शुरू हो गई थी, जो दोपहर होते हुए एक बड़े हुजूम में बदल गई। नेत्रदान का फार्म भरने के लिए युवाओं में ही नहीं, बल्कि बुजुर्गों में भी भारी जोश देखने को मिला। हालांकि उम्र अधिक होने के कारण चिकित्सकों ने उनके फार्म भरने से मना कर दिया, लेकिन रजिस्ट्रेशन स्थल पर वे इसके लिए बहस करते दिखाई दिए।


छात्राएं भी पीछे नहीं रही, एमडीयू सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं से पहुंची छात्राओं ने नेत्रदान के लिए अपना नामांकन कराया। रजिस्ट्रेशन के मामले में दोपहर को ही विश्व रिकॉर्ड टूट गया। दोपहर तक चार हजार से अधिक युवा नेत्रदान के लिए फार्म भर चुके थे। सम्मेलन के समापन के साथ ही युवाओं ने आतिशबाजी के साथ खुशी का इजहार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed