फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   INSO burns copies of MDU admission results

Rohtak News: इनसो ने एमडीयू में भर्ती परिणामों की प्रतियां जलाईं

Tue, 06 Jan 2026 02:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
INSO burns copies of MDU admission results
02...एमडीयू में भर्ती परिणामों की प्रतियां जलाकर अपना रोष प्रकट कर प्रदर्शन करते इनसो प्रदेश दी
रोहतक। हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) की भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं, एचटेट घोटाले और प्रदेश के विश्वविद्यालयों में खाली पड़े हजारों पदों को लेकर छात्र संगठन इनसो ने एमडीयू में भर्ती परिणामों की प्रतियां जलाईं।
विज्ञापन

इसके बाद महर्षि दयानंद चौक पर प्रदर्शन किया गया। इनसो ने सरकार से इन भर्तियों की उच्चस्तरीय जांच व पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया करने की मांग की।
इनसो प्रदेश दीपक मलिक ने कहा कि एचपीएससी और एचटेट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं में खामियां आ रही हैं। उन्होंने कहा कि भर्तियों और परीक्षाओं में लगातार गड़बड़ियां युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो भी भर्तियां हो वे यूजीसी की गाइडलाइन के तहत, सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की पालना हो व आरक्षण नीति के तहत होनी चाहिए।
इनसो प्रदेश अध्यक्ष दीपक मलिक ने कहा कि एचपीएससी भर्तियों में लागू की गई 35 प्रतिशत न्यूनतम अंक नीति योग्य अभ्यर्थियों को बाहर करने की नीति बन चुकी है जिसके कारण सैकड़ों पद खाली पड़े हैं। सहायक प्राध्यापक (अंग्रेजी विषय) में कुल 613 पदों के विरुद्ध केवल 151 अभ्यर्थियों को ही पास किया गया जबकि 462 पद खाली छोड़ दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed