फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Innovation and strategic thinking important in startup scenario: Prof. A male name

स्टार्टअप परिदृश्य में नवाचार और रणनीतिक सोच महत्वपूर्ण : प्रो. राहुल

Sat, 17 Feb 2024 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 17 Feb 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Innovation and strategic thinking important in startup scenario: Prof. A male name
रोहतक। दादा लख्मीचंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसी सुपवा) में उद्यमिता और स्टार्टअप के क्षेत्र के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ प्रो. राहुल ऋषि का शुक्रवार को विशेष व्याख्यान हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अकादमिक समुदाय के भीतर उद्यमशीलता की भावना को बढ़ावा देना था।
विज्ञापन

एमडीयू के सेंटर फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप के निदेशक प्रो. राहुल ऋषि ने उद्यम के पोषण, उद्यमशीलता यात्रा शुरू करने से जुड़े प्रमुख सिद्धांतों, चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा की गई। प्रो. ऋषि ने छात्रों और शिक्षकों के बीच उद्यमशीलता की मानसिकता को बढ़ावा देने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्टार्टअप परिदृश्य में नवाचार, लचीलापन और रणनीतिक सोच पर छात्रों के साथ अमूल्य पाठ साझा किए।
विज्ञापन

डीएलसी सुपवा के इनक्यूबेशन सेंटर के अध्यक्ष डॉ. पीडी खांडेय ने प्रो. राहुल ऋषि का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हम नवाचार और उद्यमिता की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि विश्वविद्यालय का इनक्यूबेशन सेंटर बहुत जल्द कार्यात्मक होगा। इस अवसर पर निदेशक, इनक्यूबेशन सेंटर डॉ. शैली और डीन अकादमिक डॉ. अजय कौशिक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed