{"_id":"65be8c389dc70f5c6e0d066b","slug":"inlds-scheduled-caste-cell-convener-held-meeting-rohtak-news-c-17-roh1020-351426-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: इनेलो के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के संयोजक ने ली बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: इनेलो के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के संयोजक ने ली बैठक
Sun, 04 Feb 2024 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 04 Feb 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
इनेलो के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के संयोजक वेदप्रकाश मुंडे का स्वागत करते कार्यकर्ता। स्रोत:स्वय
रोहतक। इनेलो के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के संयोजक वेदप्रकाश मुंडे ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस ने अनुसूचित समाज के हित पर ध्यान नहीं दिया है। हाल ही में सरकार ने साढ़े चार हजार स्कूलों को बंद कर गरीब बच्चों को शिक्षा से वंचित किया है, जिसका सबसे अधिक असर अनुसूचित जाति के बच्चों पर पड़ेगा। कहा कि इनेलो ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसने अनुसूचित जाति के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चलाई, लेकिन कांग्रेस व भाजपा ने सत्ता में आते ही समाज की भलाई के लिए शुरू की गई योजनाओं को सबसे पहले बंद करने का काम किया है। यह बातें उन्होंने रुपया चौक स्थित पार्टी कार्यालय में अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कही। साथ ही उन्होंने 11 फरवरी को बराड़ा में होने वाले अनुसूचित जाति के महासम्मेलन का भी निमंत्रण दिया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक बलवंत मायना, बाली पहलवान, एससी सेल के जिला संयोजक राजबीर बाल्मिीकि, जिला अध्यक्ष डॉ. नफे लाहली, कृष्ण कौशिक, विनोद अहलावत, जय सिंह शिमली, उमेश लाकड़ा, अमित करौंथा, तकदीर, संजय, बिजेंद्र, गुलाब, राजेश, सतबीर, रणधीर, महेंद्र, जीत, धर्मपाल, बलवान सिंह, दिलावर, अमरजीत सरदार, मीनू, शीला खैरेंटी, सुशीला व सुनीता आदि मौजूद रहे।