{"_id":"5796799b4f1c1b327d21e407","slug":"inld-news-in-rohtak-congerss-and-bjp-in-rohtak-new-politics-in-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिस पार्टी के नेता जेल में पैर पीट रहे, वे मेरे जेल जाने के सपने देख रहे: हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिस पार्टी के नेता जेल में पैर पीट रहे, वे मेरे जेल जाने के सपने देख रहे: हुड्डा
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 26 Jul 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
bhupinder singh hudda
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोमवार को भाजपा सरकार व इनेलो दोनों पर भड़ास निकाली। इनेलो का प्रदेश में कोई जनाधार नहीं होने की बात कही तो भाजपा को विकास के झूठे वादे करने वाली पार्टी बताया। जबकि कांग्रेस को सबसे ज्यादा विकास कराने वाली पार्टी करार दिया।
पूर्व सीएम हुड्डा सोमवार को डी पार्क के सामने अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। हुड्डा ने सद्भावना रैली में अभय चौटाला के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि इनेलो नेताओं को सपने देखने की आदत है। उस पार्टी के नेता जेल में पैर पीट रहे हैं और वे मेरे जेल में जाने के सपने देख रहे हैं। इनेलो का प्रदेश में जनाधार पूरी तरह से खत्म हो गया है, इसलिए उसके नेता बिना सिर पैर की बयानबाजी कर रहे हैं।
हुड्डा ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार राजनीतिक द्वेष भावना के तहत काम कर रही है। क्योंकि उन पर किए गए मुकदमे पूरी तरह राजनीतिक द्वेष भावना से प्रेरित हैं। लेकिन जांच में सब कुछ झूठा साबित होगा और सरकार को किरकिरी झेलनी होगी।
विज्ञापन
हुड्डा ने कहा कि सरकार ने जाट आरक्षण के मामले में पहले प्रकाश सिंह कमेटी से जांच कराई और अब एस. एन. झा आयोग से जांच कराई जा रही है। इस तरह सरकार केवल जांचों में मामले को उलझाना चाहती है, जिससे उसकी पोल ना खुले और वह लोगों के गुस्से से बच सके। कहा कि आम आदमी केवल भाजपा व इनेलो से परेशान ही नहीं है, बल्कि दोनों के खिलाफ गुस्से में भी है। फसल बीमा योजना को यूपीए सरकार की उपलब्धि बताया तो भूमि अधिग्रहण का कम मुआवजा देने पर सरकार को किसान विरोधी बताया। भाजपा पर आरोप लगाया कि उसने अपने कार्यकाल में विकास करने की जगह विनाश किया है।
विमान गायब होने पर हुड्डा ने कहा कि सरकार उसे तलाश कर रही है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि विमान खराब क्यों हो रहे हैं, क्योंकि वे बूढ़े हो चुके है। मंत्रिमंडल विस्तार पर मनीष ग्रोवर का नाम लिए बिना हुड्डा ने उन पर निशाना साधा। कहा कि जिन लोगों ने आरक्षण आंदोलन को भड़काया है, उनको इनाम में मंत्री बना दिया। इस दौरान राज्यसभा सदस्य शादीलाल बतरा, पूर्व विधायक बी. बी. बतरा, पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति हुड्डा और एडवोकेट संतकुमार मौजूद रहे।