फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Injured farmer died, 13 days ago unknown vehicle hit him

घायल किसान ने तोड़ा दम, 13 दिन पहले अज्ञात वाहन ने मारी थी टक्कर

Sat, 17 Sep 2022 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Injured farmer died, 13 days ago unknown vehicle hit him
रोहतक। सड़क हादसे में घायल बहुअकबरपुर के किसान जयभगवान ने शुक्रवार को पीजीआई में दम तोड़ दिया। 13 दिन पहले उसे बेहोशी की हालत में परिजनों ने पीजीआई में दाखिल कराया था। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बहुअकबपुर निवासी 25 वर्षीय सुमित ने दी शिकायत में बताया कि वह निजी कंपनी में इंजीनियर के तौर पर नौकरी करता है। उसके पिता 55 वर्षीय जयभगवान 3 सितंबर को तीन बजे बाइक पर रोहतक आए थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर में उसके पिता बेहोश हो गए। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें पीजीआई में दाखिल कराया गया। उपचार के दौरान 16 सितंबर को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed