{"_id":"652ef19ef52aea08f4049fc7","slug":"informed-employees-about-schemes-and-services-rohtak-news-c-17-roh1018-272626-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कर्मचारियों को योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कर्मचारियों को योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी
विज्ञापन
रोहतक। जिला विकास भवन स्थित डीआरडीए हॉल में पांच दिवसीय सरकार द्वारा पोर्टल प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू की गई। कार्यशाला में नागरिक संसाधन सूचना विभाग (क्रीड) चंडीगढ़ से पहुंचे डिप्टी सिस्टम एग्जीक्यूटिव अजय कुमार ने विभिन्न विभागों के पोर्टल पर कार्य करने वाले कर्मचारियों को विभिन्न योजनाओं और राध सेवाओं की विस्तार से जानकारी दी।
अतिरिक्त उपायुक्त महेश कुमार की अध्यक्षता में डिप्टी सिस्टम एग्जीक्यूटिव अजय कुमार ने प्रशिक्षण के दौरान कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि लोगों को पारदर्शिता और बिना किसी देरी के सरकार की योजनाओं का लाभ मिले। इसी के चलते सरकार द्वारा ऑनलाइन सिस्टम शुरू किया गया है ताकि लोग घर बैठे सरकारी योजनाओं व सेवाओं का लाभ ले सकें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा 54 विभागों के माध्यम से 675 सेवाएं ऑनलाइन क्रियान्वित की जा रही है। योजनाओं को पीपीपी से जोड़ा गया है। घर बैठे ही नागरिक योजनाओं का लाभ लेने के लिए सरल पोर्टल के माध्यम से सभी सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं।
उन्होंने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों से कहा कि वे उनके कार्यालय में आने वाले नागरिकों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे पोर्टल की जानकारी दें। नागरिकों को यह भी बताएं कि वे घर बैठे पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सरकारी योजनाओं व सेवाओं का लाभ लें। इस दौरान विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने पोर्टल से संबंधित विस्तार से जानकारी ली। इस कार्यशाला के पहले दो दिन के दौरान सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी, ग्राम सचिव, पटवारी, ग्राम सरपंच उपस्थित रहे।