{"_id":"64122536e905f0018f09ccc6","slug":"influenza-ward-empty-viral-victims-coming-to-opd-rohtak-news-c-17-roh1018-94252-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: इन्फ्लूएंजा वार्ड खाली, ओपीडी में आ रहे वायरल पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: इन्फ्लूएंजा वार्ड खाली, ओपीडी में आ रहे वायरल पीड़ित
विज्ञापन
इन्फ्लूएंजा वार्ड का निरीक्षण करते एसएमओ डॉ. पुष्पेन्द्र । अमर उजाला
रोहतक। नागरिक अस्पताल के इन्फ्लूएंजा वार्ड में सन्नाटा पसरा हुआ है। ओपीडी वायरल पीड़ितों से फुल है। शिशु रोग चिकित्सक की ओपीडी 200 से बढ़कर 250 के आसपास पहुंच गई है। फिजिशियन के पास भी 220 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें ज्यादातर वायरल, खांसी, जुकाम, बुखार पीड़ित हैं। इन्फ्लूएंजा क्लीनिक व जांच केंद्र चालू है। यहां संदिग्ध मरीजों की सैंपलिंग की जा रही है। इधर, अस्पताल प्रशासन ने एहतियातन स्टाफ को मास्क व दस्ताने पहनने के साथ मरीजों को भी पर्याप्त दूरी बनाकर रखने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
इन्फ्लूएंजा के खतरे को देखते हुए सरकार ने जिला स्तर पर अलर्ट घोषित कर दिया है। इसके चलते अस्पतालों में फ्लू क्लीनिक शुरू कर दिए गए हैं। मरीजों की जांच व सैंपलिंग भी की जा रही है। बुधवार को 13 लोग फ्लू क्लीनिक पर पहुंचे। इन सभी के सैंपल ले लिए गए हैं। जिले में अब तक फ्लू संक्रमित केस सामने नहीं आया है। पीजीआई की फ्लू क्लीनिक भी शांत है। यहां आरटीपीसीआर की जांच जारी है। संस्थान में रोजाना करीब 8 सैंपल जांचे जा रहे हैं।
वायरल पीड़ितों से अस्पतालों की ओपीडी फुल
पीजीआई व नागरिक अस्पताल की ओपीडी वायरल पीड़ितों से फुल है। इनमें खांसी, जुकाम, बुखार के मरीज भी शामिल है। पीजीआई के मेडिसन विभाग की ओपीडी में करीब 400 से अधिक मरीज पहुंचे। वायरल तीन से पांच दिन के बजाय सात से दस दिन तक बना हुआ है। इसी तरह खांसी भी कई दिनों तक परेशान कर रही है।
विज्ञापन
इन्फ्लूएंजा को लेकर अस्पताल प्रशासन पूरी तरह तैयार है। डॉ. मधुलिका वर्मा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। मरीजों के लिए फ्लू क्लीनिक व 12 बेड का वार्ड तैयार है। बच्चों के लिए भी छह बेड का वार्ड रखा गया है। इन्फ्लूएंजा केस सामने नहीं आया है। वायरल पीड़ित मरीज आ रहे हैं। इन्हें इलाज दिया जा रहा है।
डॉ. पुष्पेंद्र, चिकित्सा अधीक्षक, नागरिक अस्पताल।