फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Industrial oxygen will be converted into medical

इंडस्ट्रियल ऑक्सीजन को मेडिकल में किया जाएगा तब्दील

Fri, 30 Apr 2021 02:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
Industrial oxygen will be converted into medical
जिले में कोरोना के मरीज बढ़ने के साथ ऑक्सीजन की जरूरत भी तेजी से बढ़ रही है, लेकिन उसके अनुपात में सप्लाई उतनी नहीं है। इसलिए जिला प्रशासन ने इंडस्ट्रियल ऑक्सीजन को फिलहाल मेडिकल ऑक्सीजन में तब्दील करने का फैसला किया है। जिला मजिस्ट्रेट कैप्टन मनोज कुमार ने वीरवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

जिलाधीश की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि पूरे देश की तरह रोहतक में भी ऑक्सीजन की आवश्यकता के मुताबिक आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इस स्थिति पर नियंत्रण और लोगों की जान बचाने के मकसद से फिलहाल इंडस्ट्रियल ऑक्सीजन को मेडिकल ऑक्सीजन में डायवर्ट करने का फैसला किया गया है। लोगों की जान बचाने के लिए औद्योगिक गतिविधियों को फिलहाल टाला जा सकता है। जिला उद्योग केंद्र के संयुक्त निदेशक को आदेश दिए गए हैं कि वे सभी औद्योगिक इकाइयों के पास पड़े खाली और भरे ऑक्सीजन सिलिंडर लें और सिविल सर्जन को उपलब्ध कराएं। आदेश जारी होने के 24 घंटे के अंदर इसका पालन सुनिश्चित करना होगा। वहीं, एक और आदेश जारी कर जिलाधीश ने सिविल सर्जन को निर्देश दिए हैं कि सभी दवाओं की दुकानों के बाहर दवाओं और इंजेक्शन के रेट की लिस्ट लगाई जाए। खासतौर पर कोरोना के समय दी जाने वाले दवाओं के रेट जरूर प्रदर्शित किए जाएं। एक अन्य आदेश के तहत डॉक्टरों का पैनल बनाने के निर्देश दिए गए हैं, जोकि कोरोना को लेकर लोगों को विभिन्न माध्यमों से जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

13 अधिकारी रखेंगे 44 बाजारों पर नजर
जिलाधीश कैप्टन मनोज कुमार ने आदेश जारी कर बाजारों में कोरोना की हिदायतों का पालन सुनिश्चित करवाने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। 13 अधिकारियों को शहर के 44 बजारों की कमान सौंपी गई है। प्रोजेक्ट डायरेक्टर एनएचएआई राहुल जैन को शौरी मार्केट, रेलवे रोड, मालगोदाम रोड, सुनारों वाली गली, पुरानी अनाज मंडी की जिम्मेदारी दी गई है। एक्सईएन रामनिवास को किला रोड व भिवानी स्टैंड, एक्सईएन पुनीत राय को चमेली मार्केट, बाबरा बाजार, केवल गंज, कसाई वाला चौक, एक्सईएन मनदीप गुलिया को पुरानी सब्जी मंडी, कच्चा बेरी रोड, एक्सईएन मेहताब सिंह को झज्जर रोड, फोटो वाली गली, घन्नीपुरा, एक्सईएन भूपिंदर सिंह को गोहाना अड्डा, निरंकारी मार्केट, गोहाना अड्डा से सुखपुरा चौक, माता दरवाजा मार्केट, एक्सईएन संजीव ठुकराल को सिविल रोड मार्केट, हुडा कॉम्पलेक्स, पालिका बाजार, सुभाष रोड, छोटूराम चौक, सोनीपत स्टैंड, एसडीई नरेश कुमार को दिल्ली रोड, डी पार्क, मॉडल टाउन, मेडिकल मोड़ से विजय चौक, दिल्ली बाईपास, नया बस स्टैंड, जेई संजीव मलिक को शीला बाईपास से सोनीपत रोड, सेक्टर 1, 2, 3, 4, 35 की मार्केट, जेई अशोक मलिक को शिवाजी कॉलोनी, काठ मंडी, जेई सुरेंद्र गुप्ता को गांधी कैंप, जेई रोहित को हिसार रोड, जेई गुलशन कुमार को नई सब्जी मंडी व नई अनाज मंडी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये अधिकारी बाजारों में कोरोना की हिदायतों का पालन सुनिश्चित करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कायस्थ श्मशान भूमि में होगा कोरोना मृतकों का अंतिम संस्कार
जिलाधीश कैप्टन मनोज कुमार ने हरियाणा रिक्विजिशनिंग एंड एक्वायरिंग ऑफ प्रॉपर्टी एक्ट के तहत जनहित में कायस्थ श्मशान भूमि को श्मशान स्थल के रूप में उपयोग करने के आदेश जारी किए हैं। अब यहां कोरोना से मरे लोगों का उनके धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed