फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   India's constitution is the best in the world: Dr. Arvind

भारत का संविधान पूरी दुनिया में श्रेष्ठ : डॉ. अरविंद

Tue, 26 Nov 2024 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
India's constitution is the best in the world: Dr. Arvind
26सीटीके24..बाल संरक्षण संस्थाओं का औचक निरीक्षण करती जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीरजा कुलवंत कलसन
रोहतक। भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान है। डॉ. भीमराव आंबेडकर ने हमें एक अनुपम संविधान दिया है। इसमें जहां हमें मौलिक अधिकार दिए गए हैं, वहीं कर्तव्यों का वर्णन भी किया गया है। किसी भी सूरत में नागरिकों के अधिकारों का हनन नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए केंद्र व प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध हैं। यह कहना है सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा का। वे मंगलवार को लाहली में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की आदमकद प्रतिमा के अनावरण के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने की।
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को संविधान के बारे में जानना जरूरी है। इसीलिए प्रधानमंत्री ने वर्ष 2015 से संविधान दिवस आयोजित करने का निर्णय लिया। भारतीय संविधान में हमारे अधिकारों के साथ वे सभी चीजें अंगित की गई हैं, जो जीवन यापन के लिए जरूरी हैं। भारतीय संविधान हमारी आत्मा है। संविधान की बदौलत ही हमें समानता का अधिकार मिला।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि भारतीय संविधान हमारे लिए सामाजिक समानता की अभिव्यक्ति है। संविधान की बदौलत ही हमारे अधिकार सुरक्षित हैं। संविधान ने देश को एकता के सूत्र में पिरोया है। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के सभी प्रकोष्ठों के जिला प्रभारी डॉ. अशोक रंगा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला परिषद चेयरपर्सन मंजू हुड्डा, हल्का कलानौर से भाजपा प्रत्याशी रही रेनू डाबला, महामंडलेश्वर राघवेंद्र भारती, शंकरानंद महाराज, कोऑपरेटिव सोसायटी रोहतक के अध्यक्ष हरीश कौशिक, एनआरआई संजय ढाका, नीरज कुमार, बंसी विज, मुकेश अत्री, चुन्नीलाल, अमन भारद्वाज, मुकेश बेनीवाल, भगवत दयाल व कृष्ण कुमार समेत अनेक नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed