फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   India will definitely be a developed nation by the year 2047: Dattatreya

वर्ष 2047 तक निश्चित रूप से विकसित राष्ट्र होगा भारत : दत्तात्रेय

Wed, 06 Mar 2024 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
India will definitely be a developed nation by the year 2047: Dattatreya
रोहतक। जनभागीदारी से ही राष्ट्र को आगे बढ़ाने व उन्नत बनाया जा सकता है। वर्तमान में हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। विकास की इस गति के आधार पर दावा किया जा सकता है कि वर्ष 2047 तक निश्चित रूप से भारत एक विकसित राष्ट्र होगा। भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए देश के प्रत्येक नागरिक को अपना योगदान देना होगा। यह कहना है राज्यापल बंडारू दत्तात्रेय का। वह मंगलवार शाम को खरावड़ स्थित एलपीएस बोसार्ड कंपनी में कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोई भी उद्योग केवल मालिक से नहीं बनता, बल्कि मालिक और श्रमिक का संगम जरूरी है। यहां नगर की बेहतर कार्य करने वाली समाजसेवी संस्थाओं व उद्योग के कर्मचारियों को सम्मानित किया। इनमें हरि ओम सेवा दल, सति भाई साईं दास सेवा दल, जन सेवा संस्थान, एमटीएफसी, चौबीसी परिवार, श्रीराम लीला उत्सव कमेटी, दिगंबर जैन मंदिर कमेटी सराय, हर-हर महादेव सेवा समिति, महाराजा अग्रसेन विकास ट्रस्ट, माता धनपति देवी चैरिटेबल ट्रस्ट, ग्राम पंचायत खरावड़ व चौधरी लखीराम जगन्नाथ आश्रम शामिल हैं। इससे पहले उन्होंने पूरे उद्योग परिसर का भ्रमण भी किया।
विज्ञापन

विकसित भारत में देश के प्रत्येक नागरिक का होगा हिस्सा: सांसद
सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि विकसित भारत में हम सबका हिस्सा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भारत तेजी से विकसित व आत्मनिर्भर देश बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से सरकार ने हर पात्र परिवार व व्यक्ति को उसका हक दिलाने के लिए उनके घर द्वार तक पहुंचने का प्रयास किया है। हम सब अपने कर्तव्य का पालन करेंगे तो प्रधानमंत्री के विकसित भारत का सपना साकार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्योगों के लिए प्रधानमंत्री ने दिया बेहतर वातावरण: राजेश जैन
एलपीएस बोसार्ड के प्रबंध निदेशक राजेश जैन ने कहा कि रेल हो या मिसाइल या फिर चंद्रयान। ऐसी कोई भी मशीनरी नहीं है, जिसमें उनके उद्योग का पार्ट इस्तेमाल न हुआ हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्योगों के विकास के लिए बेहतर वातावरण दिया है। पिछले लगभग 10 वर्षों में उनके उद्योग ने 400 फ़ीसदी ग्रोथ की है। आने वाले तीन-चार वर्षो में उद्योग का टर्नओवर लगभग डबल हो जाएगा। उन्होंने लोगों से बिजनेस में निवेश करने का आह्वान करते हुए कहा कि व्यवसायी बनकर दूसरों को काम देने वाले बनें।

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में उपायुक्त अजय कुमार, जिला पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग, अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह आईएएस, राज्यपाल के सचिव अमरजीत सिंह, डीएलसी सुपवा के वाइस चांसलर गजेंद्र चौहान, भाजपा के जिला अध्यक्ष रणवीर ढाका, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, भाजपा नेता राजकुमार शर्मा, युवा भाजपा नेता हिमांशु ग्रोवर, भाजपा प्रदेश सचिव रेनू डाबला, राजकमल सहगल, सुभाष तायल, राजीव जैन, सुधीर जैन, वीके जैन, अजय बंसल, संचित नांदल व सुरेश बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed