फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   India Trade Fair in Bhiwadi from tomorrow, 160 industrialists from seven states including 22 from Haryana will participate.

Rohtak News: भिवाड़ी में भारत व्यापार मेला कल से, हरियाणा के 22 सहित सात राज्यों के 160 उद्योगपति होंगे शामिल

Wed, 17 Sep 2025 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
India Trade Fair in Bhiwadi from tomorrow, 160 industrialists from seven states including 22 from Haryana will participate.
भिवाड़ी(रेवाड़ी)। आरएचबी अरावली विहार मेला ग्राउंड में 19 से 21 सितंबर तक तीन दिवसीय 12वां भारत व्यापार मेला आयोजित होगा। लघु उद्योग भारती के तत्वावधान में हो रहे इस मेले में सात राज्यों के करीब 160 उद्योगपति हिस्सा लेंगे। यह मेला एमएसएमई को प्रोत्साहन देने, नए व्यावसायिक अवसर प्रदान करने और औद्योगिक विकास को नई गति देने का बड़ा मंच बनेगा।
विज्ञापन

आयोजन प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगा। लघु उद्योग भारती इकाई भिवाड़ी के अध्यक्ष सरजीत यादव ने बताया कि मेले में राजस्थान से 127, हरियाणा से 22, महाराष्ट्र से 5, गुजरात व यूपी से 2-2 और पंजाब व एमपी से एक-एक उद्योगपति भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

मेले में 300 से अधिक स्टॉल्स लगाए जाएंगे जिनमें देशभर के निर्माता, वितरक और डीलर अपने उत्पादों की प्रदर्शनी करेंगे। मेले की खासियत वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम रहेगा जिसमें होंडा, जैगुआर, बीकेटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, सेंट गोबेन, अशोक लीलैंड और मेट्सो जैसी कंपनियां उद्यमियों को अपने साथ जुड़ने का अवसर देंगी। वहीं भारतीय रेल और इंडियन डिफेंस जैसी संस्थाए भी विशेष भागीदारी निभाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम का ये है शेड्यूल

19 सितंबर को मेले का शुभारंभ लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र की उपस्थिति में होगा। मुख्य अतिथि पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह, तिजारा विधायक बाबा बालकनाथ और बानसूर विधायक देवी सिंह शेखावत मौजूद रहेंगे। 20 सितंबर को शहरी विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा मुख्य अतिथि होंगे जबकि उद्योग मंत्री केके विश्नोई और बहरोड़ विधायक जसवंत यादव विशेष अतिथि रहेंगे। 21 सितंबर को अंतिम दिन वन मंत्री संजय शर्मा मुख्य अतिथि होंगे और रामगढ़ विधायक खुशवंत सिंह विशिष्ट अतिथि रहेंगे।


12 हजार वर्गमीटर में बना मेला डॉम, 1.35 करोड़ होगा खर्च

यादव ने बताया कि मेला ग्राउंड में 12 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में चार बड़े डॉम बनाए गए हैं। प्रत्येक का आकार 30x60 मीटर है। बिजली, पानी और सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गई है। इस आयोजन पर करीब 1.35 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है। एंट्री केवल पासधारकों को ही मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed