फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   India team final for World Womens Elite Boxing Championship

विश्व महिला एलीट बॉक्सिंग चैंपियनशिप: भारत की टीम फाइनल, 12 में से 8 खिलाड़ी हरियाणा से

Wed, 09 Mar 2022 11:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 09 Mar 2022 11:18 PM IST
सार

प्रतियोगिता तुर्की में मई में होनी है , इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम दिल्ली में ट्रायल के बाद खिलाड़ियों का चयन हुआ। रोहतक-भिवानी से तीन-तीन और हिसार-कैथल से एक-एक खिलाड़ी शामिल हैं।

विज्ञापन
India team final for World Womens Elite Boxing Championship
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व महिला एलीट बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए देश की टीम का चयन हो गया है। तुर्की में मई में होने वाली प्रतियोगिता के लिए बुधवार को इंदिरा गांधी स्टेडियम दिल्ली में ट्रायल हुआ। यहां टीम की 12 में से 8 खिलाड़ी हरियाणा से हैं। इनमें रोहतक-भिवानी से तीन-तीन और हिसार-कैथल से एक-एक खिलाड़ी शामिल हैं। 

विज्ञापन


हरियाणा बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष मेजर सत्यपाल सिंधु ने चयनित महिला खिलाड़ियों व उनके परिजनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने खिलाड़ियों से ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए जीत के लिए प्रोत्साहित किया। राज्य बॉक्सिंग संघ के प्रवक्ता राजनारायण पंघाल ने बताया कि जब से राज्य बॉक्सिंग संघ की कमान मेजर सत्यपाल सिंधु को मिली, तब से बॉक्सिंग में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस कड़ी में तुर्की में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए चुनी गई 12 सदस्यीय टीम में आठ खिलाड़ी हरियाणा से हैं। इनमें भिवानी से 48 किलोग्राम भार वर्ग में नीतू घनघस, 60 किलो में जैस्मिन लंबोरिया व 81 किलो में पूजा रानी बोहरा, रोहतक से 50 किलोभार वर्ग में अनामिका हुड्डा, 54 किलो वर्ग में शिक्षा नरवाल व 63 किलो में प्रवीण हुड्डा, कैथल से 57 किलो वर्ग में मनीषा मोनू, हिसार से 75 किलो वर्ग में स्वीटी बूरा शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


7-0 से मुकाबला जीतकर बनाई टीम में जगह 
दीनबंधु सर छोटूराम बॉक्सिंग एकेडमी आजादगढ़ के कोच सुधीर हुड्डा ने बताया कि बॉक्सर प्रवीण ने चैंपियनशिप के सेमिफाइनल व फाइनल में अपने प्रतिद्वंद्वी को 7-0 से हराकर जगह बनाई है। विवि चैंपियनशिप से पहले भारतीय टीम 20 दिन के लिए कजाकिस्तान जाएगी। वहां अभ्यास के दौरान अपना हुनर निखार कर टीम तुर्की के लिए रवाना होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed