फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   India alliance demonstrated on water crisis

Rohtak News: जल संकट पर इंडिया गठबंधन ने किया प्रदर्शन

Tue, 30 Apr 2024 05:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
India alliance demonstrated on water crisis
रोहतक।
विज्ञापन

गहराते जल संकट और दूषित पेयजल आपूर्ति के विरोध में सोमवार को विभिन्न दलों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया। मानसरोवर पार्क में इकट्ठा हुए प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। यहां उपायुक्त अजय कुमार के नाम एसडीएम कुमार आशीष वशिष्ठ को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग उठाई।

इंडिया गठबंधन के दल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और भारतीय मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआईएम) के कार्यकर्ता मानसरोवर पार्क में एकत्रित हुए। यहां कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की पत्नी आशा हुड्डा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। लघु सचिवालय के बाहर तैनात पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। सभी ने दरवाजा खोलकर अंदर आने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें अंदर आने से मना कर दिया गया। इसके बाद उपायुक्त से मिलने की जिद पर अड़े प्रदर्शनकारियों के पास एसडीएम आशीष कुमार पहुंचे। इन्हें अपनी समस्या सुुनाते हुए कहा कि शहर की करीब 25 कॉलोनियों में पेयजल किल्लत गहराई हुई है। जहां पानी आ रहा है, वहां भी इतना दूषित है कि पीने लायक नहीं है। दूषित पानी पीकर लोग बीमार हो रहे हैं। एसडीएम ने समस्या के उचित समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद आशा हुड्डा ने उन्हें ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक भारत भूषण बतरा, विधायक शकुंतला खटक, लवलीन टुटेजा, जगमति सांगवान समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed