{"_id":"671aa179ea53ee02270ddff4","slug":"increasing-demand-for-colorful-threads-and-fringes-on-diwali-jhajjar-news-c-195-1-jjr1002-114916-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: दीपावली पर रंग-बिरंगी लड़ी और झालरों की बढ़ रही मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: दीपावली पर रंग-बिरंगी लड़ी और झालरों की बढ़ रही मांग
Fri, 25 Oct 2024 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 25 Oct 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। दुकान पर लगी रंग-बिरंगी झालरें। फोटो- संवाद
झज्जर। दीपावली के त्योहार को अभी एक सप्ताह है, लेकिन बाजार अभी से सज चुके हैं। घरों को सजाने के लिए बाजारों में रंग-बिरंगी लड़ियों और झालरों की मांग बढ़ गई है। बाजार में चाइनीज लड़ियों के साथ स्वदेशी लड़ियों को भी पंसद किया जा रहा है। लाेगों ने अभी से घरों को सजाने के लिए खरीदारी शुरु कर दी है।
दीपावली के लिए लाेग रंग-बिरंगी लड़ियां, लेजर बल्ब, लालटेन, रोप लड़ियां व झालर आदि खरीद रहे हैं। दुकानदारों ने बताया कि इस बार लाेग दस दिन पहले ही खरीदारी करने के लिए आ रहे हैं, जबकि पहले के सालों में तीन से चार दिन पहले ही लोग बाजाराें में आते थे। बाजार आने वाले लोग रोप लड़ी को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। बाजार में सामान्य रोप लड़ी 30 रुपये मीटर व ब्रांड वाली रोप लड़ी 80 रुपये प्रति मीटर बेची जा रही है।
दुकानदारों ने बताया कि यह लड़ियां खराब नहीं होती और पानी से भी बची रहती हैं। यही वजह है कि लोगों में इस बार रोप लाइटों की मांग पिछले सालों की तुलना में ज्यादा है। दूसरी ओर झालर को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। घरों को सजाने के लिए कई लड़ियों से बने झालरों को भी पसंद किया जा रहा है। जो 550 से 600 रुपये में मिल रहे हैं। घरों के बाहर गेट पर लगाने के लिए बल्बों से बने झालर 600 से 700 रुपयों में मिल रहें है। लैंप 90 से 100 रुपये में मिल रहे हैं। घराें को अंदर से सजाने के लिए फैंसी झालर भी है, जो एक हजार से 1500 रुपये में मिल रहे हैं।