{"_id":"6164922b8ebc3efec7451abc","slug":"increased-security-of-sunaria-jail-complex-duty-magistrate-and-two-companies-deployed-rohtak-news-rtk62675269","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनारिया जेल परिसर की बढ़ाई सुरक्षा, ड्यूटी मजिस्ट्रेट व दो कंपनी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनारिया जेल परिसर की बढ़ाई सुरक्षा, ड्यूटी मजिस्ट्रेट व दो कंपनी तैनात
विज्ञापन
सुनारिया जेल के पास नाके पर तैनात पुलिसकर्मी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनारिया जेल में बंद गुरमीत राम रहीम को मंगलवार को पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा रंजीत हत्याकांड में सजा सुनाई जाएगी। सुनवाई के दौरान राम रहीम की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी होगी। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की दो कंपनी जेल परिसर के आसपास तैनात की गई हैं। साथ ही शुगर मिल एमडी प्रदीप अहलावत को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
चार साल पहले राम रहीम को साध्वी यौन उत्पीड़न के मामले में 20 साल की सजा सुनाई गई थी। जबकि 2019 में पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में उम्रकैद हुई थी। अब सीबीआई की अदालत ने रंजीत हत्याकांड में दोषी करार दिया हुआ है। मंगलवार को केस में सजा सुनाई जाएगी। सोमवार को करीब 11 बजे वकील हरीश छाबड़ा व राजेंद्र सिंह सरां सुनारिया जेल पहुंचे और अधिकारियों की अनुमति से राम रहीम से मुलाकात की। करीब डेढ़ घंटे बाद दोनों वकील कार से लौट गए।
आठ नए नाके लगाएगी पुलिस
मंगलवार को राम रहीम को सजा के चलते पुलिस ने जेल परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी है। ड्रोन से आसपास के एरिया में नजर भी रखी जाएगी। पहले से लगाए गए तीन नाकों को कड़ा कर दिया है। साथ ही पांच नए नाके और पुलिस लगाएगा। रिजर्व पुलिस बल की एक कंपनी पहले से तैनात है। जबकि एएसपी कृष्ण लोहचब के नेतृत्व में जिला पुलिस बल भी तैनात किया गया है।