{"_id":"65f60cfbc2a810958c053747","slug":"increase-in-diet-allowance-of-policemen-rohtak-news-c-17-roh1020-382896-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पुलिसकर्मियों के डाइट अलाउंस में बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पुलिसकर्मियों के डाइट अलाउंस में बढ़ोतरी
Sun, 17 Mar 2024 02:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 17 Mar 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद पिछले काफी दिनों से हरियाणा पुलिस कर्मचारियों व हरियाणा पुलिस की अटकी भर्तियों को लेकर आवाज उठा रहे थे व प्रदर्शन भी कर चुके है। जिनका असर भी हुआ है, असर में पुलिसकर्मियों के डाइट अलाउंस में बढ़ोतरी हुई है। हरियाणा पुलिस कर्मचारियों के लिए जयहिंद द्वारा उठाई गई मांगों में जिला पुलिस कर्मचारियों की राशन मनी बढ़ाकर 600 रुपये से 1500 रुपये कर दी है। वहीं एचएपी व आईआरबी के जवानों के लिए 840 रुपये से बढ़ाकर 2100 रुपये राशन मनी कर दी है। जिसका पत्र जारी हो चुका हैं जो अप्रैल से ही मिलना शुरू हो जाएगा। कहा कि प्रदेश सरकार हरियाणा पुलिस कर्मियों से किए अपने वादों को पूरा करे। हरियाणा की बीजेपी सरकार ने सत्ता में आने से पहले अपने चुनावी घोषणा पत्र में हरियाणा पुलिस के कर्मचारियों को वेतन बढ़ाने का वादा किया था।
विज्ञापन
