फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Incomplete preparations for the cleanliness survey, drains not even cleaned for two years

Rohtak News: स्वच्छता सर्वेक्षण की अधूरी तैयारी, दो साल से नालों की सफाई तक नहीं

Fri, 05 Dec 2025 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Incomplete preparations for the cleanliness survey, drains not even cleaned for two years
10...शहर के पालिका बाजार के पास नाले में जमा गंदगी । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। नगर निगम की ओर से इन दिनों स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी तो की जा रही है लेकिन शहर में नालों की सफाई तक नहीं हो रही है। एक साल तो कहीं दो साल से नालों की सफाई ही नहीं हुई है। लोगों का कहना है कि शहर में नालों की सफाई के बिना इस बार रैंकिंग में सुधार कैसे होगा।
वहीं, इनसे बीमारियों को आमंत्रण मिल रहा है। शहर में गोहाना रोड व पालिका बाजार सहित तमाम स्थानों पर नाले जाम हैं। सोनीपत रोड पर बोहर गांव में तो नालों का गंदा पानी सड़कों पर जमा है। सुनारिया गांव में भी अमूमन ऐसी ही स्थिति है।
विज्ञापन

इनके अलावा तमाम सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता का अभाव है। इस बार जनवरी में स्वच्छता सर्वेक्षण की संभावनाओं के मद्देनजर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। रैंकिंग के लिए नालों की सफाई भी आवश्यक पहलू होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2024 में हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में रोहतक नगर निगम को 25वीं रैंकिंग मिली तो वहीं स्टेट में पहले से पांचवें स्थान पर नगर निगम की रैंकिंग लुढ़की। ऐसे में इस बार निगम के लिए रैंकिंग में सुधार बड़ी चुनौती भी है। बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से वर्ष 2016 में देश के 73 शहरों से स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू किया गया। वर्ष 2024 में 4589 से अधिक शहरों को शामिल किया गया हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत हर साल यह स्वच्छता सर्वेक्षण कराया जाता है। हालांकि, रोहतक को पहली बार वाटर प्लस शहर (सीवरेज के पानी को बिना ट्रीटमेंट के किसी भी सार्वजनिक जल स्रोत में नहीं डाला जाना) का दर्जा भी मिला।
--------------------
शहर में गोहाना रोड पर सति भाई साईं दास सेवा दल के कार्यालय से लेकर सुखपुरा चौक तक नाला गंदगी से भरा हुआ है। इसकी सफाई को वर्षों बीते गए हैं। सफाई न होने से बीमारी फैल सकती है। - राजेश, प्रताप मोहल्ला निवासी
-------------
शहर में सोनीपत रोड, पालिका बाजार के अलावा सुनारिया व और भी तमाम जगहों पर नालों की सफाई नहीं हो रही है। शहर में स्वच्छता के लिए सभी जगहों पर नालों की सफाई होना आवश्यक है। - धर्मपाल, विजय नगर निवासी
-----------
नगर निगम की अब तक राष्ट्रीय रैंकिंग का ब्योरा
वर्ष 2016 में : 288वीं
वर्ष 2017 में : 295वीं
वर्ष 2018 में : 89वीं
वर्ष 2019 में : 69वीं
वर्ष 2020 में : 35वीं
वर्ष 2021 में : 49वीं
वर्ष 2022 में : 38वीं
वर्ष 2023 में : 109वीं
-------------------
नगर निगम की ओर से नाला सफाई और स्लैब का टेंडर लगा दिया गया है। जल्द ही इस दिशा में बेहतर कार्य किया जाएगा। इस बार निगम की रैंकिंग में और सुधार के लिए स्वच्छता पर जोर दिया जा रहा है। - डॉ. आनंद शर्मा, नगर निगम आयुक्त, रोहतक

10...शहर के पालिका बाजार के पास नाले में जमा गंदगी । संवाद

10...शहर के पालिका बाजार के पास नाले में जमा गंदगी । संवाद

10...शहर के पालिका बाजार के पास नाले में जमा गंदगी । संवाद

10...शहर के पालिका बाजार के पास नाले में जमा गंदगी । संवाद

10...शहर के पालिका बाजार के पास नाले में जमा गंदगी । संवाद

10...शहर के पालिका बाजार के पास नाले में जमा गंदगी । संवाद

10...शहर के पालिका बाजार के पास नाले में जमा गंदगी । संवाद

10...शहर के पालिका बाजार के पास नाले में जमा गंदगी । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed