फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Income tax department's team knocked at 30 places across the state, including the residence, in-laws and relatives of independent MLA Balraj Kundu

महम के निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू के आवास, ससुराल व रिश्तेदारों सहित प्रदेश भर में 30 जगह आयकर विभाग की टीम ने दी दस्तक

Fri, 26 Feb 2021 02:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Income tax department's team knocked at 30 places across the state, including the residence, in-laws and relatives of independent MLA Balraj Kundu
महम के विधायक बलराज कुंडू के भाई शिवराज कुंडू के सेक्टर 14 स्थित घर पर आयकर विभाग के सर्वे के दौरा?
रोहतक/हांसी। किसान आंदोलन में सक्रिय व प्रदेश की गठबंधन सरकार से समर्थन वापस ले चुके महम के निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वीरवार सुबह आयकर विभाग की गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक व जालंधर की टीमों ने विधायक के रोहतक स्थित आवास, हांसी स्थित उनकी ससुराल के अलावा रिश्तेदारों के यहां करीब 30 जगह एक साथ जांच के लिए दस्तक दी। मामला शेयर इंट्री व कंपनियों के खर्च में करोड़ों की जांच का है। देर रात तक आयकर विभाग की रोहतक में जांच जारी रही।
विज्ञापन

आयकर विभाग से मिली जानकारी अनुसार विभाग को दिल्ली के शेयर ब्रोकर व महम के विधायक बलराज कुंडू के बीच लेनदेन को लेकर अनियमितता की सूचना मिली। प्रधान आयकर निदेशक (अन्वेषण) एल अग्रवाल व अतिरिक्त प्रधान आयकर निदेशक (अन्वेषण) सतीश गुप्ता की देखरेख में जांच की योजना बनी। अतिरिक्त प्रधान आयकर निदेशक (अन्वेषण) गुरुग्राम की ओर से इनके सभी ठिकानों पर सर्च के लिए कार्यक्रम बना। एक साथ 200 से अधिक लोगों को जांच में लगाया गया है। रोहतक से उप निदेशक आयकर (अन्वेषण) अमित दहिया के नेतृत्व में विधायक के ठिकानों पर वीरवार सुबह ही दस्तक दी गई। सेक्टर 14 स्थित विधायक के आवास पर पुलिस बल सुबह से शाम तक तैनात रहा। वहीं उनके भाई शिवराज के आवास पर भी जांच पड़ताल आयकर विभाग की ओर से की गई। विभाग की जांच को देर रात 18 घंटे हो चुके थे। सूत्रों का कहना है कि जांच शुक्रवार को भी जारी रह सकती है।
विज्ञापन

...................
आयकर विभाग को अनियमितता की सूचना मिली थी। इसके बाद विभाग की ओर से एक साथ जांच की जा रही है। मामला करोड़ों के टैक्स का है। जांच पूरी होने पर ही आधिकारिक तौर पर कुछ बताया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अमित दहिया, उप निदेशक आयकर (अन्वेषण), रोहतक।
...................
ससुराल में विधायक की सास की मौजूदगी में हुई जांच
हांसी। हिसार चुंगी के पास वकील कॉलोनी में वीरवार को महम के विधायक बलराज कुंडू की ससुराल में आयकर विभाग की टीम पहुंची। सुबह सात बजे शुरू हुई जांच रात साढ़े 9 बजे तक जारी रही। जांच के समय आवास पर विधायक की सास मैना मान और एक नौकर भी मौजूद रहे। कार्रवाई के दौरान विधायक के ससुराल के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। हालांकि विधायक की ससुराल में केवल उनकी सास ही रहती हैं और उनके ससुर राज सिंह मान जोकि सिंचाई विभाग में एसडीओ के पद पर तैनात थे, उनका चार माह पूर्व बीमारी के कारण निधन हो गया था।
........
जांच के समय अधिकारियों ने पार्षद को बुलाया
कुंडू की सास के आवास पर जांच करने के लिए पहुंची आयकर विभाग की टीम ने वार्ड के मौजूदा पार्षद आशीष उर्फ पिंकू व एक पड़ोसी सेवानिवृत्त कानूनगो सुरेश शर्मा को भी मौके पर बुलाया। बाकायदा इसके लिए उनको नोटिस भी दिया गया। दोनों की मौजूदगी में घर में छानबीन की गई।
.......
आयकर विभाग ने लॉकर को सील कर चाबी व डायरी कब्जे में ली
मौके के गवाह पार्षद आशीष उर्फ पिंकू ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक में मैना देवी का लॉकर है, जिसकी चाबी और एक डायरी आयकर विभाग ने कब्जे में ली गई है। लॉकर में सोना रखा बताया गया है। इसको देखते हुए गवाहों के हस्ताक्षर करवाकर लॉकर की चाबी आयकर अधिकारियों ने कब्जे में ली है। पार्षद ने बताया कि मैना देवी के मकान में करीब 96 हजार रुपये नकद व 5 तोले सोने के आभूषण थे। इनके अलावा विदेशी डॉलर भी उनके घर से मिले। इन सभी को टीम ने मैना देवी को लौटा दिया। आयकर विभाग की टीम ने 7-8 खातों की जांच पड़ताल की और उनकी स्टेटमेंट भी बैंक से निकलवाई गई। पार्षद ने बताया कि घर में रखी एक छोटी डायरी को भी टीम ने अपने कब्जे में ले लिया।

....
जालंधर के डिप्टी डायरेक्टर मानक शाह कपूर कर रहे टीम का नेतृत्व
टीम का नेतृत्व आयकर विभाग जालंधर के डिप्टी डायरेक्टर मानक शाह कपूर कर रहे थे। 9 सदस्यीय टीम में दो अधिकारी जालंधर, दो फरीदाबाद, एक लुधियाना, तीन गुरुग्राम और एक रोहतक के शामिल रहे। इनमें जालंधर से इंस्पेक्टर संजीव शर्मा, फरीदाबाद से इंस्पेक्टर हेमंत कुमार व बिजेंद्र सिंह मीना, लुधियाना से इंस्पेक्टर सुखजीत सिंह, गुरुग्राम से एसटीए मोंटी कंसारिया, विकास जैन व सुदेश यादव तथा रोहतक से टीए तरुण अहलावत शामिल रहे।

महम के विधायक बलराज कुंडू के सेक्टर 14 स्थित आवास पर आयकर विभाग के सर्वे के दौरान  वीरवार की रात में

महम के विधायक बलराज कुंडू के सेक्टर 14 स्थित आवास पर आयकर विभाग के सर्वे के दौरान वीरवार की रात में - फोटो : RohtakCity

 महम के विधायक बलराज कुंडू के सेक्टर 14 स्थित आवास पर आयकर विभाग के  सर्वे के दौरान घर में जाते आयकर ?

महम के विधायक बलराज कुंडू के सेक्टर 14 स्थित आवास पर आयकर विभाग के सर्वे के दौरान घर में जाते आयकर ?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed