फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Inauguration of a breastfeeding room and nutrition rehabilitation center at PGIMS.

Rohtak News: पीजीआईएमएस में स्तनपान कक्ष व पोषण पुनर्वास केंद्र का उद्घाटन

Sat, 17 Jan 2026 03:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 17 Jan 2026 03:16 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of a breastfeeding room and nutrition rehabilitation center at PGIMS.
14...पीजीआई के पीडियाट्रिक्स विभाग की ओपीडी में नव निर्मित स्तनपान कक्ष और पोषण पुनर्वास केंद्र - फोटो : मंगल कलश यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। पीजीआईएमएस में शुक्रवार को पीडियाट्रिक्स विभाग की ओपीडी में नवनिर्मित स्तनपान कक्ष और पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) का उद्घाटन किया गया। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल ने रिबन काटकर इसका उद्घाटन किया।
स्तनपान कक्ष का उद्देश्य माताओं को एक सुरक्षित, निजी और आरामदायक स्थान प्रदान करना है। एनआरसी का उद्देश्य गंभीर कुपोषण से पीड़ित बच्चों को विशेष आहार और चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना है।
विज्ञापन

डॉ. एचके अग्रवाल ने कहा कि स्तनपान नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। पीजीआईएमएस मरीजों और उनके परिजनों के लिए सुविधाओं में सुधार के लिए लगातार कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान निदेशक डॉ. एसके सिंघल ने कहा कि पीजीआईएमएस में स्तनपान कक्ष और एनआरसी की स्थापना महत्वपूर्ण कदम है। यह माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए एक नई शुरुआत का प्रतीक है।

चिकित्सा अधीक्षक एवं शिशु रोग विभाग अध्यक्ष डॉ. कुंदन मित्तल ने कहा कि स्तनपान कक्ष और एनआरसी की स्थापना से माताओं और बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल, निदेशक डॉ. एसके सिंघल, चिकित्सा अधीक्षक और पीडियाट्रिक्स विभागाध्यक्ष डॉ. कुंदन मित्तल, डॉ. आलोक खन्ना व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed