फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Inauguration and foundation stone laying of six development projects worth Rs 38.45 crore

Rohtak News: 38.45 करोड़ की छह विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

Fri, 19 Jun 2026 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Inauguration and foundation stone laying of six development projects worth Rs 38.45 crore
34-रोहतक ​स्थित सिंचाई विश्राम गृह में दिल्ली बाईपास के पास बहुमंजिला कार्यशाला भवन के निर्माण
रोहतक। मंत्री श्रुति चौधरी ने वीरवार को जिला में 38.45 करोड़ से अधिक की छह विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि जिले में आज रखी गई आधारशिला एवं लोकार्पित परियोजनाओं से सिंचाई एवं जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहली परियोजना के तहत गांव शिमली की आबादी क्षेत्र में रोहतक लिंक ड्रेन के आरडी 1100 से 1750 तक आरसीसी ट्रफ का निर्माण किया गया है। दूसरी परियोजना के तहत गांव लाढ़ौत के निचले क्षेत्रों से वर्षा एवं बाढ़ के पानी की निकासी के लिए 900 मिमी व्यास की एनपी-3 आरसीसी भूमिगत पाइपलाइन बिछाई गई है जिससे पानी को मकड़ौली लिंक ड्रेन के आरडी 8600 एल तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

तीसरी परियोजना के तहत गांव आसन में 900 मिमी एवं 600 मिमी व्यास की एनपी-3 आरसीसी भूमिगत पाइपलाइन व पंप हाउस का निर्माण किया गया है। इसके माध्यम से आसन लिंक ड्रेन के कैचमेंट क्षेत्र से बाढ़ के पानी की प्रभावी निकासी सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथी परियोजना के तहत स्थानीय दिल्ली बाईपास के निकट बहुमंजिला कार्यशाला (मल्टी-स्टोरी वर्कशॉप) भवन का निर्माण किया गया है। पांचवीं परियोजना के तहत गढ़ी-सांपला-किलोई, महम एवं कलानौर में बाढ़ सुरक्षा से संबंधित निर्माण कार्य कराए जाएंगे। छठी एवं सबसे बड़ी परियोजना के तहत झज्जर सब ब्रांच का आरडी-0 से आरडी-62107 तक रीमॉडलिंग कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed