{"_id":"67ae54224c162b7f670fcf34","slug":"in-the-raid-of-chief-ministers-flying-squad-in-meham-kalanaur-the-cover-up-on-garbage-disposal-was-exposed-garbage-was-picked-up-in-files-rohtak-news-c-17-roh1020-600084-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: महम-कलानौर में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के छापे में कचरा निस्तारण पर लीपापोती उजागरफाइलों में कूड़ा उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: महम-कलानौर में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के छापे में कचरा निस्तारण पर लीपापोती उजागरफाइलों में कूड़ा उठाया
Fri, 14 Feb 2025 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 14 Feb 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
13सीटीके27.. महम नगर पालिका कार्यालय में जांच करते टीम सीएम फ्लाइंग की टीम। संवाद
रोहतक/महम। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने वीरवार को महम नगर पालिका में छापा डाला। सीएम फ्लाइंग टीम समय से कार्यालय पहुंच गई, लेकिन अधिकारी-कर्मचारी नदारद थे। सूचना के बाद आनन-फानन अधिकारी-कर्मचारी कार्यालय पहुंचे तो उड़नदस्ते ने दस्तावेजों की जानकारी ली।
तीन घंटे तक नपा में जांच-पड़ताल की गई तो सबसे ज्यादा गड़बड़ी कचरा निस्तारण में मिली। मौके पर कहीं कचरा निस्तारण नहीं पाया गया। कूड़े का निस्तारण केवल कागजों में करके बिल वसूला जा रहा है। ठेकेदार-अधिकारियों से पूछताछ की गई तो बताया कि महम से कूड़ा कलानौर ले जाकर निस्तारित किया जाता है, जबकि कलानौर टीम से पूछा गया तो बताया कि महम में कचरे को ले जाकर निस्तारित किया जा रहा है। टीम ने बताया कि हल्के कूड़े को इधर-उधर फेंक दिया जाता है तो ठोस कूड़े से प्लाॅट आदि का भरत कर दिया जाता है। बिल लेने के लिए कांटे पर वजन कराया जाता है और फिर उसे पेश कर निस्तारण का चार्ज ले लिया जाता है।
प्रदेश के कई जिलों की नगर पालिकाओं में गड़बड़ी की शिकायतें मुख्यमंत्री के पास पहुंच रही थीं। इन्हीं सूचनाओं पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने कलानौर और सांपला नपा में छापे की कार्रवाई की तो वहां पर कई कर्मचारी नदारद मिले और कूड़े का निस्तारण भी नहीं पाया गया। सीएम उड़नदस्ते के अधिकारियों ने बताया कि सचिव नवीन नांदल व एमई अशोक हुड्डा अपनी सीट पर नहीं पाए गए। उनकी गैर मौजूदगी में जेई अनिल और एसआई बह्मसिंह ने साइट व कचरा निष्पादन संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई।
विज्ञापन
इसमें बताया गया कि महम के कूड़े को कलानौर में निस्तारित किया जा रहा है, जबकि कलानौर के कूड़े को महम में निस्तारित किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों नगर के कूड़े उठान का काम एक ही कंपनी कर रही है। जांच में टीम को कूड़ा निस्तारण व्यवस्था फेल मिली। न तो गीला-सूखा कूड़ा अलग किया जा रहा था और न ही कूड़े का निस्तारण किया जा रहा था। ठेकेदार को कूड़ा निस्तारण करने की जिम्मेदारी टेंडर जारी करते समय दी गई थी।