फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   In the Municipal Corporation, the civic body minister settled the complaints by holding a court at night.

Rohtak News: नगर निगम में निकाय मंत्री ने रात को दरबार लगाकर निपटाईं शिकायतें

Thu, 08 Aug 2024 04:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
In the Municipal Corporation, the civic body minister settled the complaints by holding a court at night.
07सीटीके34..नगर निगम में लोगों से जानकारी लेते मंत्री सुभाष सुधा व पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर। सं
रोहतक। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री सुभाष सुधा ने बुधवार रात आठ बजे नगर निगम में दरबार लगाकर शिकायतों का समाधान किया। एनडीसी (नो ड्यूज सर्टिफिकेट) नहीं मिलने की शिकायत पर मंत्री ने रात के समय औचक निरीक्षण किया। यहां निगम अधिकारियों से एनडीसी देने की प्रक्रिया समझी व पीड़ित का काम कर उसे राहत पहुंचाई। साथ ही सह आयुक्त अंकिता को इस मामले में वीरवार को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निकाय मंत्री सुभाष सुधा बुधवार रात 7:54 पर पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के साथ नगर निगम कार्यालय पहुंचे। मंत्री ने आने की सूचना एटीपी तिलक कुमार को दी। इसके बाद सह आयुक्त अंकिता खुद निगम कार्यालय पहुंचीं। यहां मंत्री ने रात में दरबार लगाया। शिकायतकर्ता रामगोपाल कॉलोनी निवासी अशोक कुमार, विकास व शुभराम से उनकी समस्याएं जानीं। इस पर पीड़ितों ने अपनी एनडीसी नहीं मिलने की बात कही। अधिकारी ने उनसे दस्तावेज लेकर करीब पांच मिनट में उनकी एनडीसी जारी कर दी। साथ ही स्प्लिट आईडी भी मांगी। एक आईडी से दूसरी आईडी तैयार करने को स्प्लिट आईडी कहते हैं। इसके लिए अधिकारी ने वीरवार को आईडी जारी करने का आश्वासन दिया। मंत्री ने अधिकारी को पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए और निगम से रवाना हो गए। उनके साथ भाजपा के कुछ कार्यकर्ता भी थे।
विज्ञापन


पोर्टल में गड़बड़ी की मिल रही थी शिकायत
निकाय मंत्री ने कहा कि वे पिछले माह ही आने वाले थे, लेकिन व्यस्तता के कारण नहीं आ पाए। तीज पर यहां आने का सौभाग्य मिला। काफी समय से पोर्टल में गड़बड़ी होने की समस्या मिल रही थी। चंड़ीगढ़ भी दो फाइलें मिली थीं। इन्हें देखते हुए समाधान कराने का फैसला लिया। यह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार है। रात दिन हर समय काम करती है। किसी अन्य दिन फिर ऑफिस टाइम पर आकर लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी जाएंगी। विनेश फोगाट के सवाल पर मंत्री ने कहा कि इस घटना से पूरा देश दुखी है। विनेश ने शानदार प्रदर्शन किया। हमें इस खिलाड़ी पर नाज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
शहर की रामगोपाल कॉलोनी निवासी अशोक कुमार, विकास व शुभराम ने शिकायत दी थी। इसमें कहा गया है कि उन्होंने वर्ष 2022-23 में प्लॉट लिए थे। रामगोपाल कॉलोनी वर्षों से स्वीकृत है। प्लाट लेने से पहले जमीन के मालिक अशोक कुमार, विकास कुमार व शुभराम ने जमीन का डेवलपमेंट फंड भी जमा कराकर प्लाट धारकों को रजिस्ट्रियां करा दी थी।

एनडीसी (नो ड्यूज सर्टिफिकेट) भी प्राप्त कर लिया था। कुछ समय बाद नगर निगम ने इन रजिस्ट्रियों के डेवलपमेंट फंड व नो ड्यूज सर्टिफिकेट लेने के बावजूद भी उपरोक्त रजिस्ट्रियों वाले क्षेत्र को गैर मान्यता प्राप्त घोषित कर दिया। इन रजिस्ट्रियों को स्वीकृत प्रदान करने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed