फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   In the meeting, the EC member told himself to be the next Vice Chancellor

बैठक में ईसी सदस्य ने खुद को बताया अगला कुलपति

Sun, 27 Jun 2021 01:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
In the meeting, the EC member told himself to be the next Vice Chancellor
पीजीआईएमएस की 42वीं कार्यकारी परिषद की बैठक शनिवार को हुई। यहां पांच टेबल एजेंडे समेत 10 एजेंडे रखे गए। यहां एक ईसी सदस्य ने बहस के दौरान खुद को अगला कुलपति बताया और सभी विवादों का एक कलम से फैसला करने का दावा भी किया। वहीं इससे पहले एक वरिष्ठ चिकित्सक ने स्वयं के निदेशक होने का दावा पेश किया।
विज्ञापन

पांच मुख्य व पांच टेबल एजेंडों को लेकर सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक नोकझोंक व लंबी बहस के साथ बैठक चली। यहां सुरक्षा अधिकारियों जैसे अहम मुद्दे फिर लंबित रह गए। कुलपति कार्यालय में चली बैठक में सुरक्षा गार्ड घोटाले में लंबित सुरक्षा अधिकारियों का मामला, अनुसंधान प्रकोष्ठ का निर्माण, एक डॉक्टर का निलंबन, एक वरिष्ठ चिकित्सक के वेतन समेत जरूरी मामलों पर मंथन हुआ। इन एजेंडों पर ईसी ने क्या फैसला लिया, यह बैठक के मिनिट्स तैयार होने पर स्पष्ट होगा। ईसी सदस्यों ने डेंटल कॉलेज में 64 बेड का आईसीयू बनाने के एजेंडे पर मंजूरी की मुहर लगाई। हंगामेदार बैठक के बाद से अधिकारी भी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

ये रहे ईसी की बैठक में शामिल
ईसी की बैठक में कुलपति डॉ. ओपी कालरा, चांसलर नॉमिनी प्रो. एसके गक्खड़ कुलपति इंदिरा गांधी विवि रेवाड़ी, प्रो. डॉ. मारकंडे आहुजा कुलपति गुरुग्राम विवि, प्रदेश सरकार के फाइनेंस विभाग का प्रतिनिधि, हरियाणा सरकार के मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च विभाग का प्रतिनिधि, स्वास्थ्य महानिदेशक या प्रतिनिधि, पीजीआई निदेशक डॉ. रोहताश यादव, डीन डॉ. एसएस लोहचब, डॉ. सरिता मग्गू, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पुष्पा दहिया, पीजीआईडीएमएस प्रिंसिपल डॉ. संजय तिवारी, सीनियरिटी के आधार पर कुलपति के नॉमिनी डॉ. विवेक कौशल, डीन ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज फरीदाबाद डॉ. असीम दास, प्रिंसिपल मानव रचना डेंटल कॉलेज फरीदाबाद डॉ. अरुणदीप सिंह, रेडियोलॉजी विभाग से डॉ. ज्योत्स्ना सेन, बाल रोग विभाग से डॉ. गीता गठवाला शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed