फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   In the district, 5280 appeared for Haryana Teacher Eligibility Test

Rohtak News: जिले में 5280 ने दी हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा

Sat, 02 Dec 2023 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
In the district, 5280 appeared for Haryana Teacher Eligibility Test
रोहतक। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा शनिवार को 17 केंद्रों पर एचटेट लेवल 3 की परीक्षा हुई। सायंकालीन सत्र में कुल 5681 में से 5280 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 401 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा केंद्रों में आभूषण लेकर किसी को भी प्रवेश नहीं करने दिया गया। इधर, परीक्षा के दौरान कुछ केंद्रों के पास फोटो स्टेट मशीनें खुली रही।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से ही एचटेट परीक्षा को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अमला चुस्त दुरुस्त नजर आया। परीक्षा केंद्रों के बाहर समय से पहले ही पुलिस के जवान तैनात नजर आए। यहां वाहनों, ऑटो व लोगों को खड़ा नहीं रहने दिया गया। दोपहर करीब एक से दो बजे तक परीक्षार्थियों को केंद्रों में प्रवेश दिया गया। इससे पूर्व सभी प्रवेश द्वार के बाहर खड़े रहे। किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया गया। अंदर जाने से पहले महिलाओं को सभी आभूषण उतारने पड़े। आभूषणों के केंद्रों में प्रतिबंध लगे होने के चलते नव विवाहिताओं को चूड़ा, नोज पिन, पैर की चुटकी, बालों व जूड़े की पिन निकालनी पड़ी। परीक्षा के दौरान कहीं पिता बच्चों को संभालते नजर आए तो कहीं चूड़ियां पेड़ों की टहनियाें से लटकीं नजर आई।
विज्ञापन



पहली बार एचटेट की परीक्षा दी है। सिलेबस के अनुसार पेडागोजी विषय से संबंधित प्रश्न ज्यादा आए। इस विषय के प्रश्न कम थे। दिशा निर्देशों के तहत परीक्षा बेहतर हुई। परीक्षा में अच्छे अंकों से उर्त्तीण होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-निशा, रोहतक।




पिछली बार दो अकों से एचटेट रह गया था। सिलेबस के अनुसार पेपर नहीं था। पेडागोजी व अन्य विषय के प्रश्न कम रहे। पिछली बार की तरह इस बार सख्त दिशा निर्देश रहे। लेवल 3 की परीक्षा आसान रही। लेवल 1 और 2 की परीक्षा के भी बेहतर होने की उम्मीद है।

मीनू, रोहतक।




परीक्षा का सिलेबस बदले जाने के बारे में बताया गया था। जबकि ऐसा कुछ नजर नहीं आया। सारे प्रश्न सिलेबस से आए। बाहर से कुछ नहीं था। जितना पढ़ा वह सब आया। इसलिए पेपर भी बेहतर हुआ है। पहले भी यह परीक्षा दी है। अब परिणाम का इंतजार रहेगा।

पूनम, रोहतक।



लखनऊ से अपनी पत्नी प्रतिमा की परीक्षा दिलवाने आया हूं। हमारी दो छाेटी बेटियां हैं। इसलिए इन्हें साथ लाए हैं। दोपहर करीब डेढ़ बजे केंद्र में प्रवेश दिया गया है। परीक्षा चलने तक बाहर ही इंतजार करना पड़ा। पेपर अच्छा रहा। अब अच्छे परिणाम की भी उम्मीद है।


विनय मिश्रा, लखनऊ।


एचटेट परीक्षा के चलते यात्रियों को समय पर नहीं मिली बसें
फोटो- 02 सीटीके 54
रोहतक। शनिवार को एचटेट परीक्षा के चलते विद्यार्थियों को सेंटर तक लाने व ले जाने के लिए रोडवेज की 30 से ज्यादा बसों को लगाया गया। इससे हिसार, दिल्ली, भिवानी व गोहाना की तरफ जाने वाली सवारियों को एक घंटे तक बसों को इंतजार करना पड़ा। वहीं, जींद की तरफ जाने वाले यात्रियों को डेढ़ घंटे तक बस का इंतजार करना पड़ा। हालांकि परीक्षार्थियों की बस स्टैंड पर इतनी भीड़ देखने को नहीं मिली। क्योंकि परीक्षा सेंटर जिले में ही होने के कारण परीक्षार्थियों ने अपने पर्सनल वाहनों से ही परीक्षा सेंटर तक सफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed