फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   In the city today: Mahavir Janma Kalyanak festival begins with Kalash Yatra

शहर में आज: कलश यात्रा के साथ महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव शुरू

Sat, 28 Mar 2026 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
In the city today: Mahavir Janma Kalyanak festival begins with Kalash Yatra
8-जैन जति में भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव पर पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। स्रोत
रोहतक । झज्जर रोड स्थित जैन जति में शुक्रवार को जैन सभा रोहतक के तत्वावधान में भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव से शुरू हुआ। महोत्सव के पहले दिन जैनजति में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। सुबह महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा सराय मंदिर से शुरू होकर झज्जर रोड होते हुए दिगंबर जैन जति में पहुंची। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज सेवी उद्योगपति राजेश जैन की। मुनि श्री निश्चिंत सागर महाराज, सरस्वती भूषण माता, सुरेंद्र जैन, साक्षी जैन, प्रधान रवि जैन, मनीष जैन, अतुल जैन और मुकेश जैन एवं अन्य अतिथियों ने ध्वज फहराया।
विज्ञापन

मुनि श्री निश्चिंत सागर ने अपने प्रवचन में नमोकार बीजाक्षर महामंडल विधान की महिमा बताई। अनिल जैन, मनोज जैन, चक्रेश जैन के परिवार एवं सभी सदस्यों ने संगीतमय आरती की। कलश यात्रा के 3 लक्की ड्रा निकाले गए और विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बलजीत राय जैन, शैलेष जैन, वरुण जैन, अरिहंत जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed