फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   In the city today: Durga Ashtami preparations complete in temples, Mata Kalratri worshipped

शहर में आज: मंदिरों में दुर्गा अष्टमी की तैयारियां पूरी, माता कालरात्रि की हुई पूजा

Thu, 26 Mar 2026 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
In the city today: Durga Ashtami preparations complete in temples, Mata Kalratri worshipped
15-माता दरवाजा स्थित संकट मोचन मंदिर में नवरात्र महोत्सव के उपलक्ष्य में मां कालरात्रि की पूजा-

विज्ञापन
रोहतक। चैत्र नवरात्र पर मंदिरों में दुर्गा अष्टमी की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वीरवार को दुर्गा अष्टमी पर्व मनाया जा रहा है। वहीं, बुधवार को माता के सातवें स्वरूप कालरात्रि की पूजा कर भक्तों ने मन्नत मांगी।
शहर के तमाम मंदिरों में चैत्र नवरात्र पर माता के अलग अलग रूपों की पूजा-अर्चना की जा रही है। बुधवार को माता कालरात्रि की पूजा की गई। शहर के संकट मोचन मंदिर, प्राचीन श्री शीतला माता मंदिर, दुर्गा भवन मंदिर, गुफा वाला मंदिर, नंद मंदिर, वैष्णो माता मंदिर के अलावा ब्रह्मवेदामृत आश्रम गांधी कैंप, गोकर्ण तीर्थ स्थित स्वामी लक्ष्मणपुरी डेरा, सर्कुलर रोड स्थित स्वामी बालकपुरी डेरा सहित और भी धार्मिक स्थलों पर माता की पूजा व भजन-कीर्तन किए गए।
विज्ञापन

---
संकट मोचन मंदिर में हुआ दुर्गा स्तुति पाठ
फोटो : 16
रोहतक। माता दरवाजा स्थित संकट मोचन मंदिर में चैत्र नवरात्र महोत्सव में बुधवार को मां जगदंबे के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना की गई। दुर्गा स्तुति पाठ भी किया गया। साध्वी मानेश्वरी ने प्रवचन देते हुए बताया कि नवरात्र में दुर्गा स्तुति का पाठ निरंतर करने से घर में सुख, शांति और धन-धान्य की वृद्धि होती है। मन को शांति मिलती है। श्रद्धालुओं ने अखंड ज्योत के दर्शन किए और सुख समृद्धि, शांति की कामना की। यह जानकारी सचिव गुलशन भाटिया ने दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
फोटो : 26
मेले में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
माता दरवाजा स्थित प्राचीन श्री शीतला माता मंदिर में चैत्र नवरात्र के तीसरे बुधवार को लगे मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। अल सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला आरंभ हो गया जो दिनभर चलता रहा। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और मन्नत मांगी। महंत थानेश्वर दास ने बताया कि लाइनों में लगे श्रद्धालुओं ने माता के जयकारे लगाए और मंगल कामना की। शीतला माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने माता की पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि मांगी। चैत्र नवरात्र में यहां काफी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।

15-माता दरवाजा स्थित संकट मोचन मंदिर में नवरात्र महोत्सव के उपलक्ष्य में मां कालरात्रि की पूजा-

15-माता दरवाजा स्थित संकट मोचन मंदिर में नवरात्र महोत्सव के उपलक्ष्य में मां कालरात्रि की पूजा-

15-माता दरवाजा स्थित संकट मोचन मंदिर में नवरात्र महोत्सव के उपलक्ष्य में मां कालरात्रि की पूजा-

15-माता दरवाजा स्थित संकट मोचन मंदिर में नवरात्र महोत्सव के उपलक्ष्य में मां कालरात्रि की पूजा-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed