{"_id":"61edae23d55d1b282435e9e1","slug":"in-sunaria-village-the-way-was-beaten-for-an-altercation-over-hookah-aerial-firing-also-rohtak-news-rtk636519945","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनारिया गांव में हुक्का पर कहासुनी को लेकर रास्ता पीटा, हवाई फायरिंग भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनारिया गांव में हुक्का पर कहासुनी को लेकर रास्ता पीटा, हवाई फायरिंग भी
विज्ञापन
रोहतक। शहर से सटे गांव सुनारिया में हुक्के पर हुई कहासुनी के चलते चार युवकों ने एक युवक रवि का रास्ता रोक लिया। न केवल उसे पीटा, बल्कि हवाई फायर भी किया। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक सुनारिया कलां निवासी रवि ने दी शिकायत में बताया कि तीन दिन पहले उसके घर पर गांव का ही युवक बिंदर व नवीन आए हुए थे। तीनों हुक्का पी रहे थे। उस समय दोनों युवकों के साथ मामूली कहासुनी हो गई थी। शनिवार को जब वह दुकान से घर जा रहा था। आरोप है कि घर के पास अंकित उर्फ मास, रविंद्र उर्फ बिंदर, नवीन, आशीष उर्फ मूसा आए और उसके साथ मारपीट की। उसने शोर मचाया तो परिजन आ गए। इसी बीच अंकित उर्फ मास ने हवाई फायर कर दिया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। उसे सुरक्षा का डर सता रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर राजकरण का कहना है कि केस दर्ज कर छानबीन कर रहे हैं। अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।