फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   In Sanghi the sarpanch fixed the greeting amount for eunuchs at Rs 1100

Rohtak News: सांघी में सरपंच ने किन्नरों को बधाई राशि तय की 1100 रुपये

Wed, 10 May 2023 02:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
In Sanghi the sarpanch fixed the greeting amount for eunuchs at Rs 1100
रोहतक। सांघी गांव में मंगलवार को गांव के ब्लॉक समिति, पार्षदों, सरपंचों और पंचों के साथ गणमान्य व्यक्तियों की बैठक बुलाई गई। इसकी अध्यक्षता ब्लॉक समिति पार्षद खुशीराम हुड्डा और ब्लॉक समिति पार्षद कृष्णा ने की। बैठक में किन्नरों को दी जाने वाली धन राशि 1100 रुपये तय की गई। खुशीराम हुड्डा ने कहा कि शादी समारोह या अन्य खुशी के मौके पर बधाई मांगने के लिए किन्नर आते हैं वो बहुत ज्यादा धनराशि की मांग करते हैं। वित्तीय स्थिति खराब होने की स्थिति में परिवार के मुखिया को बेइज्जत होना पड़ता है। इसके साथ साथ मुंह मांगी धनराशि देनी पड़ती है। इसको लेकर सरपंच मंजीत ने बैठक में सर्व सम्मति से फैसला लिया कि जो भी परिवार शादी ब्याह या खुशी के मौके पर आने वाले किन्नरों को 1100 से ज्यादा रुपए देंगे तो दी गई धनराशि का दोगुना धनराशि गांव के मंदिर चौपाल व अन्य सामाजिक सामूहिक स्थानों पर देनी पड़ेगी। इस संबंध में घिलौड़ चौकी व सदर थाना को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed