{"_id":"5fc135c37bf1c97b340de8fe02df2f41","slug":"in-rohtak-had-slept-in-the-night-morning-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में रोहतक में सोया था, सुबह...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में रोहतक में सोया था, सुबह...
रोहतक
Updated Sun, 07 Sep 2014 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला भिवानी के प्रताप सिंह ने रोहतक रेंज के आईजी अनिल राव से मुलाकात कर पीजीआई में उपचारधीन बेटे विकास के मामले पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ित ने मांग की है कि उसका बेटा 25 जून को घर के आगे सोया था, लेकिन वह सुबह गायब मिला।
बाद में जानकारी मिली कि वह हिसार में दाखिल है। विकास की हालत काफी खराब थी वह बोल नहीं रहा था, उसे उपचार के लिए पीजीआई भेज दिया गया। अभी भी विकास की हालत नाजुक बनी है। शिकायत कर्ता ने लिखा है कि विकास को विक्रम व बबलू ने अपने तीन-चार साथियों के साथ मिलकर जान से मारने की कोशिश की है।
किसी को शक न हो, इसलिए वे खुद विकास को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। उसकी शिकायत के बाद भी पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज किया है। जबकि जान से मारने के प्रयास को कहीं नहीं दिखाया गया। इस संबंध में सिवानी के डीएसपी को भी शिकातय दी है। पीड़ित ने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए।