{"_id":"688529579168a7e8c0032bf9","slug":"in-rohtak-9-women-were-murdered-and-their-bodies-were-thrown-away-in-one-and-a-half-years-five-are-not-identified-rohtak-news-c-17-roh1020-697711-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: रोहतक में डेढ़ साल में 9 महिलाओं की हत्या कर फेंके शव, पांच की शिनाख्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: रोहतक में डेढ़ साल में 9 महिलाओं की हत्या कर फेंके शव, पांच की शिनाख्त नहीं
Sun, 27 Jul 2025 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। रोहतक में डेढ़ साल में 9 महिलाओं की हत्या कर शव फेंके गए हैं। इनमें 5 की तो शिनाख्त ही नहीं हो पाई है। कई महिलाओं की हत्या कर शव खेत व सुनसान जगह पर फेंके गए हैं। डेढ़ साल के आकड़ों पर नजर डालें तो तीन मामलों में ही महिलाओं की शिनाख्त हो पाई है।
हत्यारोपी रोहतक पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। पुलिस कई शवों की न पहचान कर पाई है और न ही हत्या का खुलासा कर सकी है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
एक साल में हत्या कर फेंके गए शव
31 जनवरी 2024 : सांपला में एक महिला का गला काटकर हत्यारोपियों ने शव को नेशनल हाईवे पर फेंक दिया था। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया था लेकिन शव की शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने अंतिम संस्कार कर दिया था।
विज्ञापन
......................................
25 जनवरी 2024 को जेएलएन नहर में महिला का शव मिला। शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने संस्कार कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी थी लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका।
...............................................
30 जनवरी 2024 को जेएलएन नहर में महिला की हत्या कर शव फेंका गया लेकिन पुलिस न तो शिनाख्त कर सकी, न ही हत्या का खुलासा किया।
.............................................
5 जुलाई 2024 को खिड़वाली में ड्रेन नंबर आठ पुल के पास महिला का शव मिला लेकिन शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने संस्कार कर दिया था। .
..............
1 मार्च 2024 को रोहतक निवासी हिमानी नरवाल की हत्या कर सांपला बस स्टैंड के पास सूटकेस में शव बंद कर फेंका गया था। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
......................................
10 जुलाई 2025 को महम के करसोला माइनर में अज्ञात युवती का शव मिलने के बाद आसपास के थानों में दर्ज लापता लड़कियों के मामलों की जानकारी जुटा रही थी लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।
............................
25 अक्तूबर 2024 को दिल्ली के युवक ने गर्भवती युवती की हत्या कर बहु अकबरपुर थाना क्षेत्र के जंगल में शव दबाया दिया था। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में दो दोस्तों को गिरफ्तार किया था।
........................
01 मई 2025 को नाबालिग गर्भवती का शव पीजीआई में छोड़कर पति भाग गया था। हालांकि, दिल्ली पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।
वर्जन
कुछ शव नहर में बहते हुए आए हैं। हत्या कर शव फेंके गए थे। इनमें से ज्यादातर में पुलिस ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, कई मामलों में पुलिस कार्रवाई में जुटी है और जल्द कामयाबी मिलेगी।
- रवि खुंडिया, डीएसपी मुख्यालय