{"_id":"5ee3b8d58ebc3e42b76cc9ef","slug":"in-rohtak-13-infected-patients-reached-270-infected-figures-rohtakcity-news-rtk5591661150","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक में 13 नए मरीजों के मिलने से संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 270 पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में 13 नए मरीजों के मिलने से संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 270 पर
विज्ञापन
लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद जिले में लगातार कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को 13 नए मरीज मिलने के साथ 270 संक्रमितों की पुष्टि हो चुकी है और 248 की जांच रिपोर्ट आने का स्वास्थ्य विभाग को इंतजार है। जिले में 32 मरीज डिस्चार्ज होने से फिलहाल 234 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, चार संक्रमितों की मौत हो चुकी है। पीजीआईएमएस में 50 मरीज उपचाराधीन हैं और 184 मरीज होम आइसोलेट हैं। गौरतलब है कि अब तक 13696 सैंपल जांचे गए हैं जिनमें से 13178 की रिपोर्ट निगेटिव मिली। वहीं 248 लोगों की रिपोर्ट का स्वास्थ्य विभाग को इंतजार है।
शुक्रवार को मिले संक्रमितों में पीजीआईएमएस का एक मेडिसिन विभाग का डॉक्टर भी शामिल है। डॉक्टर हॉस्टल में रहता है। इसके अलावा सेक्टर-दो, तीन निवासी कस्टम इंस्पेक्टर, शिवम एनक्लेव की गृहिणी, निजी कंपनी का कर्मचारी, कृपाल नगर का लैब तकनीशियन संक्रमित मिले हैं। इन सब की हिस्ट्री दिल्ली से जुड़ी है। इसके अलावा पाड़ा मोहल्ला की एक महिला, छोटे बाजार महम से दो, हाउसिंग बोर्ड का एक छायाकार गुरुग्राम की कांटेक्ट हिस्ट्री, तिलक नगर का छात्र नोएडा से संक्रमित मिले हैं। वहीं दिल्ली हवाई अड्डे पर काम करने वाले ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, जनता कॉलोनी के सरकारी कर्मचारी व पटेल नगर की एक और महिला संक्रमण की चपेट में आ गई है।
ज्यादतर संक्रमितों की हिस्ट्री दिल्ली से जुड़ी
सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि शुक्रवार को सायं पांच बजे तक 13 कोरोना के संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इसमें अधिकांश की कांटेक्ट हिस्ट्री दिल्ली की है। दिल्ली में जॉब करने वाले व दिल्ली से आने-जाने वालों के कारण जिले में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में शुक्रवार को 270 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है।