फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   In religious texts, the fire of Havan is considered the face of God: Acharya Dharambir

धर्म ग्रंथों में हवन की अग्नि को ईश्वर का मुख माना है : आचार्य धर्मबीर

Sat, 06 Jan 2024 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 06 Jan 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
In religious texts, the fire of Havan is considered the face of God: Acharya Dharambir
05सीटीके34.... भक्तिधारा गौ सेवा ट्रस्ट द्वारा सुभाष पार्क में आयोजित श्रीमद भागवत कथा के समापन
रोहतक। भक्तिधारा गो सेवा ट्रस्ट की ओर से श्रीमद् भागवत साप्ताहिक कथा ज्ञानयज्ञ का समापन हवन व भंडारे के साथ हुआ। शुक्रवार को नेताजी सुभाष पार्क में महामंडलेश्वर कपिलपुरी महाराज व याज्ञिक आचार्य धर्मवीर प्रसाद वेदपाठी के सानिध्य में वेद की ऋचाओं के आचार्य देव कृष्ण शौनक व विनोद शास्त्री ने विधि विधान से हवन कराया। मुख्यातिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र संघ चालक सीताराम व्यास, विशिष्ट अतिथि शमशेर गोयल व अध्यक्षता ट्रस्ट प्रधान मनीष जैन ने की।
विज्ञापन

इस दौरान आचार्य धर्मबीर वेदपाठी ने कहा हिंदू धर्म ग्रंथों में यज्ञ और हवन की अग्नि को ईश्वर का मुख माना गया है। इसमें जो कुछ आहुति यानी कि खिलाया जाता है, वास्तव में ब्रह्मभोज है। हवन व यज्ञ का धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व तो है ही इसका वैज्ञानिक दृष्टिकोण भी है। यज्ञ एक अनुष्ठान होता है और वह किसी खास उद्देश्य से ही किया जाता है। इसमें देवता, आहुति, वेद मंत्र, ऋत्विक और दक्षिणा अनिवार्य होता है। हवन हिंदू धर्म में शुद्धिकरण का एक कर्मकांड है।
विज्ञापन

कलश रखने वाली माताओं बहनों को ट्रस्ट की ओर से उपहार दिए गए। आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच भोजन प्रसाद प्राप्त का वितरण किया गया। कथा में विनोद कृष्ण शास्त्री, प्रमोद अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, प्रेम मदान, सुरेंद्र भाटिया, पप्पू नारंग, संजय जैन, गिरीश गुलाटी, प्रवीण मक्कड़ संजय मलिक, राजेश बत्रा, संजय चुघ, राकेश कक्कड़, प्रवीण चुघ, किशोर गौरव सलूजा अमन, अमित अरोड़ा, प्रवीण मक्कड़, सुंदर जेटली, प्रवीण सहगल, बीना कौशिक, सीमा अग्रवाल, निधि जैन, लोविना सिंगला, रचना पालीवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed