फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   In Meham, outsiders suspected of being Rohingyas were asked to leave.

Rohtak News: महम में रोहिंग्या के शक में बाहरियों को चले जाने के लिए कहा

Mon, 16 Feb 2026 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
In Meham, outsiders suspected of being Rohingyas were asked to leave.
महम। शहर के अशोक नगर में झुग्गी बनाकर रहने वालों को हटाने के लिए स्थानीय लोगों ने रविवार को पंचायत की। वार्ड 14 के पार्षद विकास श्योराण की अध्यक्षता में ग्रामीणों ने एकजुट होकर बाहरी लोगों को इलाके से चले जाने के लिए कहा।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता अजीत अहलावत ने कहा कि देश में फर्जी तरीके से बांग्लादेशी रह रहे हैं। इन्होंने आधार कार्ड व अन्य भारतीय दस्तावेज भी बनवा लिए हैं। महम के अशोक नगर में इस तरह के संदिग्ध लोगों ने चार सौ की करीब झुग्गी बना ली हैं। ये बांग्लादेश के रहने वाले बताए गए हैं।
विज्ञापन

पहले असम में रहे ये लोग वहां फर्जी तरीके से कागजात तैयार करा यहां चले आए। इनमें शामिल महिलाएं व बच्चे भीख मांगते हैं। नशा बेच रहे हैं इसलिए ग्रामीणों ने पुलिस को शिकायत देकर इनकी जांच करने व इनके यहां से हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत में अशोक नगर, इमलीगढ़, कृष्णगढ़ के लोग शामिल रहे। इनका कहना है कि ये लोग देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं। इनकी गतिविधियां संदिग्ध होती हैं इसलिए इन्हें निकाला जाना जरूरी है।
इस मौके पर रामेश्वर, सोमबीर यादव, कृष्ण यादव, कृष्ण ढाका, सतबीर, प्रधान बलदेव, सनी ढाका, मोनू, बंटी, नसीब, राहुल, अजमेर, राजेश, भूप सिंह मौजूद रहे।


फोटो 01 महम में पंचायत का आयोजन करते ग्रामीण । स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed