{"_id":"5ee91f2d8ebc3e43272dbad5","slug":"in-meeting-trader-decision-rohtakcity-news-rtk559754346","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद को लेकर एकजुट हुई दोनों यूनियन, आपात मीटिंग में फैसला, दुकान से पांच फीट से बाहर नहीं रखेंगे सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद को लेकर एकजुट हुई दोनों यूनियन, आपात मीटिंग में फैसला, दुकान से पांच फीट से बाहर नहीं रखेंगे सामान
विज्ञापन
किला रोड पर मिटिंग करते व्यापारी । संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : RohtakCity
रोहतक। शहर के किला रोड बाजार में एक दिन पहले नगर निगम की टीम व व्यापारियों के बीच अतिक्रमण को लेकर चालान काटने को लेकर हुए विवाद का हल मंगलवार को आपात मीटिंग निकला। बाजार के दोनों व्यापारी संगठनों की संयुक्त मीटिंग में तय हुआ कि बाजार में दोनों तरफ पांच फीट तक पट्टी खींची जाएगी। इससे बाहर सामान रखने पर निगम कार्रवाई करेगा तो व्यापारी संगठन जिम्मेदार नहीं होंगे। इसके अलावा बाजारों के बीचोंबीच दुकानदार अपने दोपहिया वाहन नहीं खड़े करेंगे। जो दुकानदार नहीं मानेगा, उसे पहले समझाया जाएगा। फिर भी नहीं माना तो पुलिस चालान काट सकती है।
मंगलवार दोपहर व्यापारी ललित सुनेजा की दुकान पर दोनों गुटों के व्यापारियों ने सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए मीटिंग की। प्रधान बिट्टू सचदेवा व प्रधान हैप्पी अनेजा के साथ-साथ हरियाणा व्यापार मंडल के महासचिव दीपक पुनियानी, हरिश खेड़ा, गुलशन बतरा, श्याम मनौचा, जगदीश धींगड़ा, विशंभर आहूजा, संजय जुनेजा, महेंद्र मल्हौत्रा, रमेश गांधी, विवेक चौधरी, सुनील मोंगा. वीरेंद्र कथूरिया ने अपने विचार रखे। इस दौरान फैसला लिया गया कि अतिक्रमण रोकने के लिए बाजार के दोनों तरफ पट्टी खींची जाएगी।
आसान नहीं बाजार के बीच से वाहन हटाना
किला रोड बाजार के बीच से दुकानदारों के वाहन हटाने के पहले भी प्रयास हो चुके हैं। निगम ने भगत सिंह पार्किंग को चालू किया था, लेकिन दुकानदारों ने वाहन पार्किंग में खड़े नहीं किए। इसके कारण पार्किंग चालू करने की योजना फेल हो गई। हालांकि निगम के व्यापारियों का कहना है कि इस बार कोरोना काल में योजना कामयाब रहेगी।
विज्ञापन
कचरे को लेकर भी रहा असमंजस
एक दिन पहले बाजार में जिस दुकान के बाहर विवाद हुआ था, वहां हर रोज सुबह आसपास के एरिया का कचरा एकत्रित होता है। निगम की टीम उसे 9 बजे तक उठा लेती है। मंगलवार को कचरा 11 बजे तक पड़ा रहा तो बाजार में सूचना फैल गई की निगम ने जानबूझकर कचरा छोड़ा है। प्रधान बिट्टू सचदेवा व हैप्पी अनेजा ने एलओ से बात की। पता चला कि निगम की कचरा उठाने वाली ट्राली में भिवानी स्टैंड पर पंक्चर हो गया। इसके बाद स्थिति साफ हो सकी।
बाजार के दोनों तरफ शटर से उचित दूरी पर लाइन खींची जाएगी। इससे बाहर जो दुकानदार सामान रखेगा, उसे निगम की टीम जब्त कर सकती है। इसकी जिम्मेदारी दुकानदार की होगी, यूनियन कोई सहयोग नहीं करेगी। दूसरा बाजार के बीचों-बीच केवल ग्राहकों के दोपहिया वाहन खड़े होंगे। दुुकानदार अपनी बाइक, स्कूटी पार्किंग में खड़े करें या घर छोड़कर आएं।
- बिट्टू सचदेवा, प्रधान किला रोड बाजार दुकानदार एसोसिएशन
बाजार में दोनों तरफ पांच-पांच फीट की लाइन खीचेंगे। इसके बाद निगम प्रशासन से सहमति लेंगे। इसके बाद इस सीमा के अंदर सामान रखा जाएगा। जो दुकानदार सीमा से बाहर सामान रखेगा, निगम उसके खिलाफ कार्रवाई करेगा तो वे विरोध नहीं करेंगे।
- हैप्पी अनेजा, प्रधान किला रोड बाजार
छोटे हथकंडे न अपनाए निगम प्रशासन
बाजार में हर रोज कोने पर कचरा एकत्रित होता था, लेकिन मंगलवार को उस दुकान के बाहर कचरा पड़ा रहा, जहां कल विवाद हुआ था। छोटे हथकंडे अपनाकर निगम व्यापारियों को परेशान न करें। सोशल डिस्टेंसिंग व कोरोना के चलते तय नियमों का दुकानदार पालन करने को तैयार हैं। इसके लिए मीटिंग में अहम फैसले किए गए हैं।
- दीपक पुनियानी, महासचिव हरियाणा व्यापार मंडल एवं कपड़ा व्यापारी किला रोड
नहीं जमा करवाई चालान राशि, दोबारा नोटिस देंगे
किला रोड बाजार के व्यापारी कोई प्रस्ताव लेकर आते हैं, तो उसे निगम आयुक्त के सामने रखा जाएगा। आखिरी निर्णय आयुक्त लेंगे। दूसरा, दोनों व्यापारियों ने अभी तक चालान की राशि जमा नहीं करवाई। उनको दोबारा नोटिस दिया जाएगा। इसके बाद केस दर्ज हो सकता है। इतना ही नहीं, बाजारों में अब वीडियोग्राफी करवाकर अतिक्रमण करने वालों के चालान काटे जाएंगे।
- सुरेंद्र गोयल, एलओ नगर निगम