फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   in lockdown open tehsil office

अच्छी खबर : आज से खुलेंगी तहसील, दो घंटे में होंगी केवल 24 रजिस्ट्री, एक घंटे में बनेंगे प्रमाण पत्र

Mon, 20 Apr 2020 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
in lockdown open tehsil office
रोहतक। एक माह से लॉकडाउन के चलते कामकाज ठप हैं। अब सोमवार से तहसील खुलेंगी, जहां दोपहर 2 से 4 बजे तक 24 रजिस्ट्री की जाएंगी। हर रजिस्ट्री के बीच में पांच-पांच मिनट का अंतराल अनिवार्य है। अगर आधार नंबर दिया जाता है तो नंबरदार की जरूरत नहीं है। वहीं, 4 से 5 बजे तक तहसीलदार या नायब तहसीलदार जाति, रिहायशी, आय या दूसरे प्रमाण पत्रों की फाइल जारी करेंगे। डीसी आरएस वर्मा ने तहसीलदारों को सख्त हिदायत दी है कि कोरोना को लेकर सोशल डिस्टेंसिंग व दूसरे नियमों का सख्ती से पालन किया जाए। साथ ही सरकार के ये आदेश कंटेनमेंट जोन में लागू नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन

वित्त विभाग की तरफ से प्रदेश के सभी डीसी को 16 अप्रैल को पत्र जारी किया था, जिसमें हर रोज 30 रजिस्ट्री करने की अनुमति दी थी, लेकिन रविवार को दोबारा पत्र आया है। इसमें दोपहर बाद दो घंटे में केवल दो दर्जन रजिस्ट्री करने की अनुमति दी है। साथ ही हिदायत दी है कि हर रजिस्ट्री के बीच में पांच मिनट का अंतर रखा जाए। इसके अलावा पत्र में स्पष्ट किया गया है कि तहसीलदार व नायब तहसीलदार सहित दूसरे स्टाफ की ड्यूटी महामारी के दौरान अलग-अलग जगह लगी है। ऐसे में सप्ताह में वर्किंग डे के अंदर तय समय सीमा में रजिस्ट्री की जाएं।
विज्ञापन

नंबरदार की जरूरत नहीं, आधार कार्ड से चलाएं काम
पत्र में स्पष्ट किया गया है कि रजिस्ट्री के दौरान अगर दोनों पक्षों के पास आधार कार्ड हैं तो शिनाख्त के लिए नंबरदार या वकील की जरूरत नहीं। आधार कार्ड नहीं है तो दूसरा सरकारी प्रमाण पत्र लिया जा सकता है। हालांकि पारिवारिक संपत्ति के हस्तांतरण के मामले में नंबरदार की जरूरत पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी को ही दिया जाए टोकन
तहसील प्रशासन को साफ हिदायत दी है कि रजिस्ट्री के लिए ऑनलाइन टोकन दिया जाए। टोकन केवल रजिस्ट्री से संबंधित पार्टी को ही मिलेगा। एडवोकेट, सलाहकार या सेल डीड राइडर को टोकन न देने की सख्त हिदायत दी गई है। इसके अलावा प्रॉपर्टी के लेनदेन में नकद की अनुमति नहीं होगी। चैक या ड्राफ्ट के माध्यम से ही लेनदेन होगा।
डीसी ने तहसील में पुलिस की नियुक्ति के आदेश
उधर, जिला उपायुक्त आरएस वर्मा ने रजिस्ट्री के दौरान लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और भीड़ एकत्रित न हो, इसके लिए पुलिस बल तहसील के अंदर तैनात करने के निर्देश पुलिस प्रशासन को दिए हैं।
: रजिस्ट्री के समय गवाह व संबंधित पक्षों के अलावा कोई नहीं होना चाहिए। पक्ष में उचित दूरी पर रहें। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
: रजिस्ट्री के लिए ऑनलाइन टोकन दिया जाए। तय समय पर ही संबंधित पार्टी रजिस्ट्रेशन के लिए आफिस में आए।
नहीं खुलेगा नगर निगम, अटल सेवा केंद्र से करें ऑनलाइन आवदेन
उधर, निगम आयुक्त प्रदीप गोदारा का कहना है कि नगर निगम का नागरिक सेवा केंद्र या दूसरे ऑफिस अभी पब्लिक डिलिंग के लिए नहीं खुलेंगे। अगर किसी ने जाति प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र या दूसर ऑनलाइन होने वाला कार्य करवाने हैं तो वह अटल सेवा केंद्र के माध्यम से आवेदन कर सकता है। हर वार्ड में अटल सेवा केंद्र खुले हुए हैं।

सोमवार से दोपहर 2 से 4 बजे तक 24 रजिस्ट्री होंगी। इसके लिए ऑनलाइन टोकन जारी किए जाएंगे। भीड़ न हो और कोरोना वायरस को रोकने के लिए तय किए गए नियमों का पालन किया जाएगा। किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस बल तैनात रहेगा।
- राजेश कुमार, तहसीलदार
यह भी जानें
- जिला शिक्षा कार्यालय में कर्मचारी- 30
: जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी व खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी, डीपीसी कार्यालय में प्रोजेक्ट आफिसर
: रोडवेज में रोस्टर के हिसाब से 70 कर्मचारी आज से कार्यालय आऐंगे।
: बिजली विभाग में 65 कर्मचारी
: डाक विभाग में - 32
: रेलवे में - मालगाड़ी व अन्य कार्य से जुड़े - 22
: सिविल अस्पताल में - सभी कर्मचारी
: सी जीएसटी आयुक्तालय में 32 कर्मचारी आएगें। आयुक्त से लेकर अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यालय आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed