फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   In Kiloi village, the locks of sweets and cosmetic shops were broken in 36 hours.

किलोई गांव में 36 घंटे में मिठाई व कॉस्टमेटिक की दुकान के ताले टूटे

Sun, 20 Feb 2022 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
In Kiloi village, the locks of sweets and cosmetic shops were broken in 36 hours.
रोहतक। जिले के किलोई गांव में चोरों की दहशत है। 36 घंटे में चोर दो दुकानों के ताले तोड़कर हजारों रुपये की कीमत का सामान व नकदी निकाल कर ले गए। इस संबंध में सदर थाने में केस दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

केस नंबर एक : ताला तोड़कर 35 किलो घी ले गए चोर
सोनीपत जिले के गांव आंवली निवासी संसवीर ने दी शिकायत में बताया कि उसने किलोई खास गांव के सरकारी स्कूल के पास घी व मिठाई की दुकान कर रखी है। 17 फरवरी को रात करीब 10 बजे दुकान अच्छी तरह से बंद करके चला गया। अगले दिन सुबह आया तो दुकान का ताला टूटा मिला। दुकान के अंदर से 35 किलो घी चोरी मिला। साथ ही सारा सामान इधर से उधर फेंका हुआ था। उसने गांव में पूछताछ की तो पता चला कि गांव के युवक पंकज व विक्की ने दुकान में चोरी की है। सदर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

केस नंबर दो : कॉस्टमेटिक की दुकान ताला तोड़कर 8 हजार की नकदी व सामान निकाला
वहीं, किलोई गांव की महिला सुमन ने दी शिकायत में बताया कि उसने घर के अंदर ही कॉस्टमेटिक की दुकान कर रखी है। शुक्रवार की रात को दुकान नौ बजे बंद करके सो गई। सुबह उठी तो दुकान के दरवाजे खुले थे। गल्ले से आठ हजार की नकदी व कॉस्टमेटिक का सामान चोरी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed