फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   In Kamla Nagar, a young man hanged himself with his mother's chunari

कमला नगर में मां की चुनरी से युवक ने लगाया फंदा

Mon, 03 Oct 2022 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
In Kamla Nagar, a young man hanged himself with his mother's chunari
रोहतक। शहर के कमला नगर में रविवार को 18 साल के युवक ने मां की चुनरी से अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। मां का कहना है कि उसका बेटा कई दिन से मानसिक तौर पर परेशान था। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

एसआई बजे सिंह ने बताया कि रविवार सुबह सात बजे सूचना मिली कि कमला नगर में एक युवक ने फंदा लगा रखा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। युवक वंश का शव कमरे के अंदर ग्रिल में चुनरी से बने फंदे से लटका हुआ था। एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया को मौके पर बुलाया गया। छानबीन के बाद मां के बयान दर्ज किए गए। मां ने बताया कि उसके पति का दो साल पहले देहांत हो चुका है। बड़ा बेटा वंश उसके साथ घर पर रहता था, जबकि छोटा बेटा कुरुक्षेत्र में गुरुकुल के अंदर पढ़ता था। रविवार सुबह मानसिक परेशानी के चलते उसने फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed