फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   In Jhang Colony hotel honour and trader leader between beating

पैसे के लेनदेन को लेकर झंग कॉलोनी में व्यापारी नेता और होटल मालिक के बीच मारपीट

Tue, 09 Jun 2020 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
In Jhang Colony hotel honour and trader leader between beating
रोहतक। व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सोम मलिक व कर्ण होटल के मालिक गुलशन कटारिया के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर झंग कालोनी स्थित फ्लैटों में झगड़ा हो गया। दोनों तरफ से मामले में सिविल लाइन थाने में शिकायत दी गई है। पुलिस ने फिलहाल व्यापारी नेता सोम मलिक, उसके बेटे अंशु मलिक व मोहित मलिक के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी का केस दर्ज किया है। अंशु आयकर विभाग में कार्यरत है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाने में दर्ज एफआईआर नंबर 122 में कर्ण होटल के मालिक गुलशन कटारिया निवासी झंग कॉलोनी ने शिकायत दी है कि 5 जून की रात करीब सवा 10 बजे वह होटल से घर गया तो पत्नी राज ने बताया कि बेटे कर्ण ने जब अंशु मलिक से कमेेटी के डेढ़ लाख रुपये मांगे तो अंशु ने जान से मारने की धमकी दी। गुलशन का आरोप है कि वह जब मलिक परिवार से बातचीत करने गया तो दरवाजा खोलते ही सोम मलिक ने गला पकड़ लिया, जबकि अंशु ने आंख पर मुक्का मारा। जबकि मोहित ने रोटी बनाने वाला बेलन आंख के पास मारा। इसी बीच राकेश मक्कड़ ने आकर उसे छुड़वाया। वह घर आ गया। जब उसका लोकेट नहीं मिला। पत्नी व बेटा लोकेट लेने मलिक के घर गए तो आरोपियों ने फिर मारपीट की। वह बचाव के लिए गया तो कुछ लड़के और आ गए। धमकी दी कि अगर सोम मलिक के फ्लैट पर पैसे मांगने गए तो जान से मार देंगे। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर सोम मलिक, अंशु मलिक व मोहित मलिक के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 149, 323 व 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

मलिक बोले, कर्ण होटल मालिक ने घर में आकर खुद किया झगड़ा
रोहतक व्यापार मंडल के प्रधान सोम मलिक ने बताया कि उसने छह साल पहले फ्लैट खरीदा था, लेकिन उसकी अभी तक रजिस्ट्री नहीं हुई है। जिससे फ्लैट खरीदा था, उसने कहा कि रजिस्ट्री गुलशन कटारिया सीधी आपके नाम करवा देगा। गुलशन जिससे फ्लैट खरीदा था, उससे डेढ़ लाख रुपये मांग रहा था। फ्लैट बेचने वाले ने कहा कि, आप फ्लैट की कीमत में से डेढ़ लाख रुपये काटकर गुलशन को दे देना। वे इसके लिए तैयार हो गए। दूसरी तरफ गुलशन के परिवार से उसने कमेटी के साढ़े 4 लाख रुपये लेने हैं। मलिक ने कहा कि, जब उसने कहा कि आप साढ़े 4 लाख में से डेढ़ लाख रुपये का हिसाब रजिस्ट्री कराते समय कर लेना, लेकिन आरोपी शुक्रवार की रात को उसके घर आया और झगड़ा करने लगा। परिवार के एक सदस्य को धक्का तक दिया। उन्होंने भी पुलिस को शिकायत दी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर चला बातचीत का दौर, पूर्व मंत्री भी पहुंचे
दोनों परिवार समाज में सम्मान रखते हैं। मामले को सुलझाने के लिए दिनभर बातचीत का दौर चला। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर तक बातचीत करने पहुंचे। हालांकि अभी तक मामला सुलझ नहीं सका है। पुलिस का कहना है कि वे अपने तरीके से केस की जांच पड़ताल कर रहे हैं।

मामले में सोम मलिक व उनके दो बेटों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। दूसरी तरफ से भी शिकायत मिली थी, लेकिन उसमें एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-ललित कुमार, थाना प्रभारी सिविल लाइन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed