फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Improving the institute is the first priority

Rohtak News: संस्थान को बेहतर बनाना पहली प्राथमिकता

Mon, 24 Jun 2024 11:14 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Improving the institute is the first priority
रोहतक। जाट शिक्षण संस्थान केवल संस्था नहीं है। यह हमारे पूर्वजों का मान सम्मान है। इस गौरव बनाए रखते हुए संस्था को ऊपर उठाने के साथ इसका मान बढ़ाना है। संस्थान को बेहतर बनाना प्राथमिका रहेगी। शिक्षण संस्थाओं में बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने के अलावा यहां पढ़ने वाली बेटियों की सुरक्षा को लेकर संस्था के सुरक्षा कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। यह सोच है जाट शिक्षण संस्थान के नए प्रधान गुलाब सिंह दिमाना की। चुनाव जीतने के बाद अमर उजाला से हुई बातचीत में उन्होंने अपनी सोच व संस्था को बेहतर बनाने का उद्देश्य स्पष्ट किया।
विज्ञापन

संस्था प्रधान ने कहा कि चुनाव परिणाम के बाद नवनिर्वाचित कार्यकारिणी रजिस्ट्रार कार्यालय भेज दी गई है। यहां से इसे जल्दी ही मंजूरी मिल जाएगी। इसके बाद कार्यकारिणी अपना कार्यभार संभालेगी। पिछले दस वर्षों से संस्था पर बैठे प्रशासक से काफी नुकसान हुआ है। अब कार्यकारिणी संस्था के सुधार व बेहतरी के लिए काम करेगी। पिछले दस वर्षों संस्था के स्कूल की हाल खस्ता हो गई है। यहां न विद्यार्थियों की संख्या रही है न सुविधाएं। संस्था भवन व सड़कें जर्जर हाल हैं। इन्हें सुधारा जाएगा। कॉलेज भवन भी नया व आकर्षक बनाया जाएगा। यह देखने लायक होगा। इसमें पहले की तरह दूर-दराज से विद्यार्थी पढ़ने आएंगे। इसके लिए अच्छा माहौल व शिक्षकों की व्यवस्था की जाएगी। कार्यकारिणी का प्रयास समाज को साथ लेकर चलने का रहेगा। संस्था के सदस्यों से सलाह भी ली जाएगी और मदद भी। मिलकर संस्थान की बेहतरी के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed