फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Importance of Yoga has been established in the world, the whole world is doing Yoga: OP Dhankhar

योग का महत्व दुनिया में हुआ स्थापित, समूचा विश्व कर रहा योग : ओपी धनखड़

Sat, 22 Jun 2024 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 22 Jun 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Importance of Yoga has been established in the world, the whole world is doing Yoga: OP Dhankhar
झज्जर हरियाणा राज्य परिवहन कर्मशाला में आयोजित योग दिवस पर पार्किंग ना ​होने के कारण सड़क के कि
झज्जर। 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बस स्टैंड स्थित वर्कशॉप प्रांगण में जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री ओपी धनखड़ पहुंचे, जबकि अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष जिले सिंह सैनी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि ने विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर की। योग स्वयं व समाज के लिए थीम पर आधारित योग कार्यक्रम में लोग शामिल हुए और विभिन्न आसनों का अभ्यास किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह का लाइव संबोधन भी हुआ। योग साधकों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ओपी धनखड़ ने कहा कि योग एक यात्रा है व योग के अनेक रूप हैं जैसे ज्ञान योग, कर्म योग, विभूति योग, सांख्य योग आदि। इस अवसर पर जिला उपायुक्त शक्ति सिंह, डीसीपी डॉ. अर्पित जैन, एडीसी सलोनी शर्मा, पूर्व मंत्री कांता देवी, जिला परिषद चेयरपर्सन कप्तान सिंह बिरधाना, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सोमवती जाखड़, तहसीलदार कीर्ति, सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह, जीएम रोडवेज संजीव तिहाल, कैशव सिंघल, एडवोकेट रामफल सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कई अधिकारी व नेताओं ने बीच में छोड़ा योग अभ्यास
कार्यक्रम के दौरान कई अधिकारियों व नेताओं ने बीच में ही योग अभ्यास छोड़ दिया। पहली पंक्ति में बैठे नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह ने कुछ आसन करने के बाद योग करना बंद कर दिया। इसके अलावा तहसीलदार कीर्ति ने भी कुछ आसन ही किए। उसके बाद वह सीट से उठकर चली गई। यही नहीं कुछ अधिकारी योग करने की बजाय साइड में खड़े हो कार्यक्रम देखते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्किंग की नहीं थी व्यवस्था, सड़क किनारे खड़े करवाए वाहन
प्रशासन की तरफ से जिलास्तरीय कार्यक्रम वर्कशाप में आयोजित किया गया, लेकिन आम जनता के वाहन खड़े करने के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी। केवल सरकारी वाहनों काे ही वर्कशाप में जाने दिया गया। आम जनता को सड़क किनारे वाहन खड़े करने पड़े। ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता के वाहनों को सड़क किनारे खड़ा करवाया।



धनखड़ ने व्यायामशालाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास
योग दिवस के अवसर ग्रामीण क्षेत्र के विकास और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए पूर्व मंत्री ओपी धनखड़ ने जिले में कई व्यायामशाला का उद्घाटन व शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि यह व्यायामशाला ग्रामीणों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के हमारे संकल्प का हिस्सा है। इस मौके पर मुबारकपुर, तामशपुरा, बाघपुर, मदाना खुर्द, चमनपुरा में पार्क कम व्यायामशाला की आधारशिला रखी गई, जबकि धांधलान तथा कलोई में पार्क कम व्यायामशालाओं का उद्घाटन किया गया। वहीं, किलोई, धांधलान, मिल्कपुर गांव में योगा एवं व्यायामशालाओं का उद्घाटन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed