फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Illegal mining: Case on contractor for not paying fine

अवैध खनन : जुर्माना न जमा करने वाले ठेकेदार पर केस

Sat, 18 Dec 2021 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Illegal mining: Case on contractor for not paying fine
रोहतक। कलानौर खंड के गांव गरनावठी में अवैध खनन का मामला सामने आया है। विभाग ने ढाई लाख रुपये से ज्यादा जुर्माना जमा न कराने पर ठेकेदार के खिलाफ खनिज पदार्थ खनन अधिनियम 4ए के तहत केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जिला खनन अधिकारी ने दी शिकायत में बताया कि गरनावठी गांव निवासी राहुल ने 14 अक्तूबर 2021 से 7 नवंबर 2021 तक 4 कनाल जमीन से चार फीट तक गहराई तक 7 हजार 840 टन मिट्टी के खनन का लघु परमिट लिया था। 30 नवंबर को जांच पड़ताल की तो 7.5 फीट गहराई तक मिट्टी का खनन मिला, जिसमें से 24 हजार 510 मीट्रिक टन मिट्टी निकाली गई। इसमें परमिट के तहत 7 हजार 840 टन और शेष 16 हजार 662 मीट्रिक टन मिट्टी का अवैध तरीके से खनन किया गया है। विभाग ने ठेकेदार पर 1 दिसंबर को सरकारी रायल्टी, खनिज की कीमत व जुर्माना राशि 2 लाख 68 हजार 268 रुपये एक सप्ताह में जमा करवाने का नोटिस जारी किया, लेकिन अभी तक राशि जमा नहीं करवाई गई। पुलिस ने खनन अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed