फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Illegal houses of two drug smugglers including woman demolished, action lasted for ten hours

महिला सहित दो मादक पदार्थ तस्करों के अवैध मकान गिराए , दस घंटे चली कार्रवाई

Thu, 20 Oct 2022 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Illegal houses of two drug smugglers including woman demolished, action lasted for ten hours
रोहतक के खोखरा कोट में मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी के निर्माणाधीन मकान को बुलडोजर से गिरवाती निग?
मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ सरकार की सख्ती जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने खोखरा कोट इलाके में दो तस्करों के अवैध निर्माण पर 10 घंटे तक पांच बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान दो अवैध निर्माण गिराए गए, जिनमें एक निर्माणाधीन तीन मंजिला और दूसरा पहले से तैयार दो मंजिला भवन शामिल हैं। सुरक्षा के मद्देनजर यहां पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब नौ बजे नगर निगम और पुलिस की साझा टीम खोखरा कोट पहुंची। यहां पर नगर निगम की जमीन पर जोगेंद्र उर्फ जोगा व सुरेश की पत्नी शीला के किए गए अवैध निर्माण को गिराने की कार्रवाई की। ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार बंसीलाल व डीएसपी मुख्यालय डॉ. रविंद्र की देखरेख में पांच बुलडोजर की मदद से शाम करीब सात बजे तक अवैध निर्माण को गिराने की कार्रवाई की गई। मकानों को गिराने के दौरान आसपास रहने वाले लोगों को हटा दिया गया था। इस दौरान परिवार की कुछ महिलाओं ने भवन तोड़े जाने का विरोध करते हुए विलाप शुरू कर दिया। विरोध स्वरूप एक महिला जमीन पर लेट गई, जिसे पुलिस ने उठाकर पास के मकान में पहुंचा दिया। यहीं पर परिवार की अन्य महिलाओं और बच्चों को रखकर मकान के बाहर पुलिस का पहरा बैठा दिया गया।
विज्ञापन

नवनिर्मित मकान को तोड़ने में टीम को खासी मशक्कत करनी पड़ी। कंक्रीट की मजबूत दीवारों व छत को तोड़ने के लिए ड्रिल मशीन का इस्तेमाल किया गया। पहले ड्रिल से छत तोड़ी गई। इसके बाद बाकी का ढांचा गिराया गया। इन ड्रिल मशीनों को चलाने के लिए तीन ट्रैक्टरों की व्यवस्था कर उनसे बिजली देने का प्रबंध किया गया। मकानों को गिराने के लिए मौके पर चार रोडवेज बसें व चार पुलिस बसों में भर कर पहुंचे जवान वहां दिनभर जमे रहे। इसके अलावा नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे। इनका नेतृत्व निगम के तहसीलदार शिव कुमार सैनी ने किया। पुलिस की मानें तो सीआईडी की रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की गई है। इस सूची में अभी कुछ और ऐसे अवैध निर्माण गिराए जाने के निर्देश हैं। संभवत: नगर निगम व पुलिस की साझा टीम दिवाली के बाद बड़ा अभियान चलाते हुए सारे अवैध निर्माण गिरा दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोगेंद्र और शीला के खिलाफ दर्ज हैं सात केस
तस्कर जोगेंद्र के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत चार केस दर्ज हैं। इन मामलों में यह गिरफ्तार हो चुका है। अब जमानत पर बाहर आया हुआ है। इसी तरह शीला के खिलाफ भी मादक पदार्थ अधिनियम के तहत तीन केस दर्ज हैं। यह भी जमानत पर बाहर आई हुई है। बुधवार को निर्माण गिराने की कार्रवाई के समय शीला मौके पर मौजूद रही, जबकि जोगेंद्र भी आसपास ही बताया गया।
महिलाओं ने लगाए गंभीर आरोप
खोखरा कोट में मौजूद महिलाओं व पुरुषों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लोगों ने कहा कि पुलिस की मिलीभगत से मादक पदार्थ की तस्करी का धंधा होता है। पुलिस पर मंथली लेने का भी आरोप लगाया गया। वही हमें पकड़ने के लिए आने वाली टीम की सूचना देते हैं। इससे समय रहते बच निकलते हैं। पहले इलाके की चौकी में तैनात रहे पुलिस के कुछ कर्मचारी अब खास टीम में हैं। वे भी मोटी रकम लेते रहे हैं। ये लोग हमसे ज्यादा मादक पदार्थ बरामद कर थोड़ा दिखाते रहे हैं। इन लोगों की संपत्ति भी देखो। सारा सच सामने आ जाएगा।
ये अधिकारी रहे मौजूद
प्रशासनिक टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार बंसीलाल व डीएसपी मुख्यालय डॉ. रविंद्र की देखरेख में बुधवार को खोखरा कोट में शीला व जोगेंद्र के अवैध निर्माण गिराए। टीम में नगर निगम अधिकारी महेश कुमार, नारकोटिक्स यूनिट से एएसआई पंकज, शहर थाना प्रभारी देशराज, पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी बिजेंद्र, पुरातत्व विभाग, बिजली निगम कर्मचारी शामिल रहे।

नगर निगम की जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है। इस संबंध में लोगों को नोटिस भेजा गया है। कर्मचारियों व अधिकारियों ने इनसे संपर्क कर निर्माण व कब्जा हटाने की अपील की थी। उन्हें समझाया भी गया था। इसके बावजूद वे नहीं माने। खोखरा कोट में दो अवैध निर्माण गिराए गए हैं। शिव कुमार सैनी, तहसीलदार, नगर निगम।

रोहतक के खोखरा कोट में तस्करी के आरोपी का अवैध बना मकान गिराते समय विलाप करतीं परिवार की महिलाएं

रोहतक के खोखरा कोट में तस्करी के आरोपी का अवैध बना मकान गिराते समय विलाप करतीं परिवार की महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed