फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ignoring sanitation workers will cost the government dearly in elections: Shastri

चुनाव में महंगी पड़ेगी सरकार को सफाई कर्मियों की अनदेखी : शास्त्री

Fri, 13 Oct 2023 10:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
Ignoring sanitation workers will cost the government dearly in elections: Shastri
पत्रकारों से बातचीत करते नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार।
रोहतक। नगर पालिका कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को मैना पर्यटन केंद्र पर प्रेसवार्ता का आयाेजन किया। इसमें संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश शास्त्री ने कहा कि लोकसभा व विधानसभा चुनाव में सफाईकर्मियों की अनदेखी सरकार को महंगी पड़ेगी। रविवार को रोहतक में होने वाली रैली में आंदोलन की घोषणा की जाएगी। सफाई कर्मचारी और सीवरमैंन का आर्थिक, मानसिक व शारीरिक शोषण किया जा रहा है। सरकार की निजीकरण की नीतियों के कारण कर्मचारी ठेकेदारों के गुलाम बन गए हैं। समान काम का समान वेतन नहीं मिल रहा। 5000 कर्मचारियों को छंटनी कर बेरोजगार बना दिया है। किसी का वेतन 10 हजार तो किसी को 1 लाख 88 हजार रुपये से ज्यादा है। इस तरह वेतनमानों में भारी असमानता से कर्मचारी नाराज हैं। नगरपालिका कर्मचारी संघ की मांग है कि सरकार कर्मचारियों के 24 सूत्रीय मांग पत्र को पूरा करे। इस मौके पर महासचिव मांगेराम तिगरा, संघ के राज्य प्रधान धर्मवीर फोगाट, राज्य उप महासचिव सुनील , कर्मवीर सिवाच व कोषाध्यक्ष जोगेंदर दलाल, अनिल कांगड़ा, नगर निगम इकाई के प्रधान संजय, सचिव श्रवण और विक्की भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed