फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   IG diagnoses problems of range police personnel on the spot

Rohtak News: आईजी ने रेंज के पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं का मौका पर किया निदान

Fri, 05 May 2023 03:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 03:20 AM IST
विज्ञापन
IG diagnoses problems of range police personnel on the spot
रोहतक। रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) राकेश कुमार आर्य ने पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों की समस्याएं सुनीं। अपने कार्यालय में अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। अपनी समस्या लेकर रेंज कार्यालय पहुंचे पुलिस कर्मियों के चेहरे आईजी के प्रोत्साहित करने वाले निर्देश सुन कर खुशी से चमक उठे। आईजी ने वीरवार को अपने कार्यालय में खुला दरबार लगाया। पुलिस कर्मचारियों के लिए लगाए इस विशेष दरबार में दो घंटे तक सुनवाई प्रक्रिया चली। इस दौरान पुलिस के जवानों ने अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखी। इनके निवारण के लिए रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी व भिवानी जिले के 41 पुलिस कर्मचारियों ने अपनी अर्जी प्रस्तुत की। इनमें लगभग 50 प्रतिशत अर्जी तबादला संबंधी रही। अधिकांश कर्मचारियों ने तबादले की वजह मां-बाप की बीमारी, बच्चों की देखभाल व घर परिवार की समस्याएं बताईं।
विज्ञापन

आईजी ने कर्मचारियों को प्रोत्साहित करते हुए गृह जिला को छोड़कर किसी को निराश नहीं किया और अर्जी मंजूर करते हुए तबादला आदेश जारी किए। तबादलों के अलावा वरिष्ठता सूची, पदोन्नति, इंक्रीमेंट, विभागीय जांच व निलंबन से ड्यूटी पर बहाली के मामले भी रहे। पुलिस कर्मचारियों की समस्याएं सुनने के बाद आईजी ने किसी को खाली हाथ नहीं जाने दिया। इसी कड़ी में विभिन्न मामलों में सस्पेंड चल रहे दो पुलिस कर्मियों को भी बहाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed