{"_id":"666a3887b84dd3d07a000974","slug":"if-you-want-to-visit-a-hill-station-then-go-by-private-vehicle-rohtak-news-c-17-roh1020-442140-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: हिल स्टेशन घूमने जाना है तो निजी वाहन से जाएं, ट्रेनों में सीटें फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: हिल स्टेशन घूमने जाना है तो निजी वाहन से जाएं, ट्रेनों में सीटें फुल
Thu, 13 Jun 2024 05:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 13 Jun 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन में आरक्षित टिकट काउंटर पर तत्काल टिकट लेने के लिए लाइन में खड़े लोग। संवाद
नेहा किन्हा
रोहतक। रेल यात्रियों को तत्काल टिकट नहीं मिल पा रहा है। आरक्षण केंद्र की तत्काल खिड़की पर रात भर खड़ा रहने और 14 घंटे के इंतजार के बाद मुश्किल से तीन या चार लोग ही टिकट ले पाते हैं। बाकी को मायूस लौटना पड़़ता है। यह समस्या रोहतक रेलवे जंक्शन पर आम है। इसकी वजह गर्मी की छुटि्टयों के चलते लोगों काे अपने परिचितों, खासकर बिहार या हिल स्टेशन घूमने जाने के चलते बताई जा रही है।
इसके चलते ट्रेनों में सीटें फुल हैं। एडवांस बुकिंग ही नहीं, तत्काल तक में जगह नहीं मिल रही है। टिकट की इस मारामारी को लेकर बुधवार को स्टेशन पर यह स्थिति सामने आई। टीम ने घंटों कतार में खड़े लोगों से बातचीत की।
बुधवार सुबह नौ बजे बाद आरक्षण केंद्र पर लोगों की भीड़ लगी थी। जैसे ही बुधवार सुबह 10 बजे तत्काल टिकट बुकिंग की खिड़की खुली तो लोग टिकट पाने के लिए छटपटाने लगे। महज दो मिनट के लिए टिकट खिड़की खुली और तीन लोगों को टिकट देकर बंद कर दी गई। इसके बाद टिकट पाने से वंचित लोग रोषित नजर आए। आरक्षण केंद्र से बाहर निकल रहे किसी व्यक्ति ने व्यवस्था को कोसा तो किसी ने अपनी बेबसी को। किसी ने कहा कि मैं 14 घंटे से टिकट का इंतजार कर रहा था, अब बारी आई तो सीट फुल हो गई। संवाद
विज्ञापन
भ