{"_id":"612167258ebc3e79fc75d76d","slug":"if-you-spread-dirt-on-the-bus-stand-then-it-is-not-good-rohtak-news-rtk6216048146","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस स्टैंड पर गंदगी फैलाई तो खैर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस स्टैंड पर गंदगी फैलाई तो खैर नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बस स्टैंड पर अब गंदगी फैलाने पर 250 रुपये जुर्माना लगेगा। डिपो महाप्रबंधक ने सोमवार से इसे लागू करने के आदेश दिए हैं। गंदगी फैलाने वालों पर निगरानी के लिए दो टीमें भी लगाई जाएंगी।
रोहतक बस स्टैंड पर रोजाना औसतन 15-16 हजार यात्रियों का आवागमन होता है, जबकि सात से आठ हजार लोग बसों में सवार होने के लिए आते हैं। बसों का इंतजार करने वाले यात्री स्टैंड पर बैठकर खाने-पीने के रैपर, खाली पानी की बोतलें आदि सामान डस्टबिन में डालने के बजाय यहां वहां छोड़ देते हैं। इसकी वजह से तीन बार सफाई होने के बावजूद स्टैंड में गंदगी नजर आती है। इससे निपटने के लिए मुख्यालय के आदेश पर डिपो महाप्रबंधक ने सोमवार से गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती से अभियान चलाने का फैसला लिया है। इसके लिए स्टैंड इंचार्ज के नेतृत्व में दो टीमें लगातार स्टैंड पर भ्रमणशील रहेंगी और गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना लगाएंगी। डिपो महाप्रबंधक राहुल मित्तल ने बताया कि बस स्टैंड पर लगातार एनाउंसमेंट कराने के बावजूद लोग गंदगी फैलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। दिनभर सफाई कर्मियों की टीमें सफाई में जुटी रहती हैं। जगह-जगह डस्टबिन भी रखवा दिए हैं, बावजूद इसके लोग खुले में गंदगी फेंकते हैं। इसके चलते फैसला लिया गया है कि सोमवार से बस स्टैंड पर गंदगी फैलाने वालों से 250 रुपये का जुर्माना वसूल किया जाएगा।