फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   If you increase your consciousness and change your diet, then addiction will go away.

Rohtak News: चेतना शक्ति बढ़ाएं और डाइट बदलें तो भागेगा नशा

Wed, 18 Dec 2024 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
If you increase your consciousness and change your diet, then addiction will go away.
रोहतक स्थित एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ भारत भूषण भुटानी - फोटो : रोहतक स्थित एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ भारत भूषण भुटानी
रोहतक। नशे के आदी लोग दवा पर निर्भर हो जाते हैं। ऐसे रोगियों के शरीर की प्रतिरोधक क्षमता शून्य होने लगती है। ऐसे मरीजों का बिना दवा एक्यूप्रेशर से इलाज संभव है। रोहतक स्थित एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ भारत भूषण भुटानी ने यह बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नशा ऐसी बीमारी है, जिसमें पहले तो रोगी चिड़चिड़ा होने लगता है, उसकी चेतना शक्ति शून्य होने लगती है। नशे के आदी लोगों के शरीर में विटामिन ए, बी, सी, डी सहित जरूरी पदार्थों की कमी हो जाती है, क्योंकि नशे में विटामिन तो होता नहीं है, बल्कि शरीर में जो विटामिन होता है, नशा उसे भी कम देता है। ऐसे रोगी चेतना शक्ति बढ़ाएं और डाइट बदलें तो नशा उनसे दूर भागेगा। एक्यूप्रेशर में कई विधियां हैं, जो नशे के रोगी की स्थित के अनुसार प्रयोग में लाई जाती हैं। रोगी के शरीर की गर्मी को कम किया जाता है और उसकी चेतना शक्ति को ठीक किया जाता है, जिससे रोगी धीरे-धीरे नशे से दूरी बनाने लगता है। ऐसे रोगियों का इलाज कलर, सीड व मैग्नेट पद्धति से किया जाता है। इस इलाज की खास बात यह है कि इसमें दवा का कोई प्रयोग नहीं होता है। रोगी की इच्छाशक्ति जितनी मजबूत होती जाएगी, नशे से वो उतनी ही जल्दी बाहर आता जाएगा। कलर पद्धति इसमें काफी मदद करती है।
विज्ञापन

डाइट में यह शामिल करें : सोयाबीन, मूंग, राजमा, काली बींस, तरबूज, स्ट्राबेरी, रसबेरी, चेरी, शहतूत, मिलेट, कद्दू के बीज, अखरोट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed